फिल्म 'जुग जुग जियो' के सेट पर धूमधाम से मना अनिल कपूर का बर्थडे

फिल्म 'जुग जुग जियो' के सेट पर धूमधाम से मना अनिल कपूर का  बर्थडे
फिल्म 'जुग जुग जियो' के सेट पर धूमधाम से मना अनिल कपूर का बर्थडे

एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जुग-जुग जियो की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण और कियारा आडवानी और नीतू कपूर भी लीड रोल में है। फिल्म के सेट पर अनिल कपूर का 64वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर फिल्म के स्टार कास्ट और क्रू मेंबर भी मौजूद थे। अभिनेता वरुण धवन ने इस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। वरुण धवन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-'जन्मदिन की बधाई अनिल कपूर। आप जुग जुग जियो फॅमिली के सबसे यंगेस्ट मेंबर हो।' सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं फैंस इस तस्वीर के जरिये अनिल को उनके 64वें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। अनिल कपूर की आगामी फिल्म 'जुग जुग जियो' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हैं। खास बात यह है कि लम्बे समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद अनिल कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी पहली बार रुपहले पर्दे पर सबके सामने होगी। फिल्म की शूटिंग इन दिनों चंडीगढ़ में चल रही हैं। फिल्म जुग -जुग जियो का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in