नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड के मोस्ट अवेटेड अवॉर्ड शो जी सिने अवॉर्ड्स 2025 का मुंबई में हुआ भव्य समारोह, जिसमें एक तरफ जहां कार्तिक आर्यन और श्रद्धा ने बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का खिताब जीता तो वहीं अन्य सितारों ने जोरदार परफॉर्मेंस और शानदार जीत के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया। आइए जानते है, विनर्स की पूरी लिस्ट किसने जीता कौन सा खिताब।
लापता लेडीज़ व अमर सिंह चमकीला को बेस्ट प्रोडक्शन खिताब
मुंबई में हुए जी सिने अवॉर्ड्स 2025 के भव्य समारोह में एक तरफ जहां कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर ने सबसे बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया, तो वहीं श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म‘स्त्री 2’ सबसे बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीतकर रात की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी। जबकि, लापता लेडीज़ ने तो बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और स्पेशल ड्रेस डिजाइन में मारी बाजी। वहीं अमर सिंह चमकीला को बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, व सर्वश्रेष्ठ संपादन बेस्ट सॉन्ग के लिए सम्मानित किया गया।
[EMBED]
ज़ी सिने अवार्ड्स 2025 विजेताओं की पूरी सूची:
मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन, जैकलीन फर्नांडीज, रश्मिका मंदाना समेत तमन्ना, नितांशी गोयल, कृति सेनन, अनन्या पांडे, विवेक ओबेरॉय कई सितारों ने हिस्सा लिया। अपारशक्ति खुराना स्टारर स्त्री 2 को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। तो वहीं श्रद्धा ने स्टेज पर मस्ती करते हुए ‘चुड़ैल’ वाले कमेंट पर अमर को चिढ़ाया जिसपर अमर ने मजे में उनसे मांफी भी मांगी। लापता लेडीज, स्त्री 2, भूल भुलैया 3 और अमर सिंह चमकीला ने कई पुरस्कार जीते।
[EMBED]
स्टेज पर सितारों ने मचाया धमाल
ये अवार्ड्स नाइट सिर्फ अवॉर्ड्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि स्टार्स ने अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से माहौल बना कर जनता के बीच महफिल लूटी। जहां कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 3 के सुपरहिट गाने पर परफॉर्म किया, तो वहीं रश्मिका मंदाना ने पुष्पा के ‘सामी सामी’ पर थिरक माहौल अपने नाम किया। इसके साथ ही विक्रांत मैसी, अपारशक्ति खुराना और तमन्ना भाटिया ने ‘आज की रात’ पर साथ में डांस कर दर्शकों का दिल जीता ।





