नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विक्की कौशल और सारा अली खान अभिनीत ज़रा हटके ज़रा बचके, लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित थी। यह इस साल की तीसरी हिट फिल्म है। इससे पहले “पठान” और “स्टोरी ऑफ़ केरला” ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की थीं।
पहले हफ्ते में जरा हटके, जरा बचके फिल्म ने तोड़े कमाई के रिकार्ड
ज़रा हटके ज़रा बचके ने 14 दिनों में रुपये 59 करोड़ की कमाई की हैं। इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म ने किया है। फिल्म वर्ल्डवाइड 80 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरा सप्ताह फिल्म के लिए कठिन होगा। यह बॉक्स ऑफिस पर आदिपुरुष के साथ आमने-सामने होगी। बहुत अधिक स्क्रीन प्रदान की गईं हैं।
फिल्म की ओपनिंग में कमाये 5.25 करोड़ रुपये
फिल्म जरा हटके जरा बचके फिल्म की ओपनिंग 5.25 करोड़ रुपये रही। इसके बाद फिल्म ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी। इस फिल्म के निर्माता ने 14 दिन में तगड़ी कमाई की हैं। विक्की और सारा के एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।
जरा हटके जरा बचके के गाने खूब पसंद किए गए
फिल्म जरा हटके जरा बचके के गाने खूब पसंद किए गए। इस फिल्म में पहली बार विक्की कौशल और सारा अली खान ने साथ काम किया हैं। सोशल मीडिया पर भी इनकी जोड़ी को फैंस ने खूब सराहा हैं। इस फिल्म के गाने को भी लोगों के द्वारा काफी पसंद किये जा रहे हैं।





