back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या कपिल शर्मा शो को टक्कर देंगे जाकिर खान, कॉमेडियन बोले- उनसे बराबरी की मेरी हैसियत नहीं

स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान का शो 'आपका अपना जाकिर' टीवी पर शुरू होने वाला है। यह शो ठीक उसी समय आएगा जिस समय कपिल शर्मा का शो आया करता था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान ने ओटीटी पर खूब धमाल मचाया है। अब कॉमेडियन अपना नया शो ‘आपका अपना जाकिर’ लेकर आ रहे हैं। कॉमेडियन इस शो के जरिए लोगों को खूब एंटरटेन करने वाले हैं। खास बात तो यह है की कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को रिप्लेस करने के लिए जाकिर खान पूरी तरह से तैयार है। जाकिर खान कपिल शर्मा शो की जगह पर अपने शो को ला रहे हैं। कपिल शर्मा की तरह ही जाकिर खान भी बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज से बातचीत करते नजर आएंगे।

View this post on Instagram

कपिल से नहीं कर सकते बराबरी

जाकिर खान का यह शो कपिल और उनकी तुलना करने पर मजबूर कर रहा है। हालांकि, इस मामले में खुद जाकिर खान का कहना है कि, इतने बड़े कलाकार की बराबरी करना उनकी हैसियत नहीं है। जाकिर खान ने इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मुझे नहीं लगता मेरे और कपिल भाई के बीच में ऐसी कोई चीज है, उनकी बराबरी करना मेरी हैसियत नहीं है। कपिल शर्मा का शो जब से चला है तब से सभी कॉमेडियन को काम मिलना शुरू हुआ।’

किसी की औकात नहीं कपिल का शो रिप्लेस करें

जाकिर खान इंटरव्यू के दौरान कहते हैं, ‘आज हमारा शो आ रहा है तो हम यह दावे करें कि हम उनको रिप्लेस कर रहे हैं या उनकी जगह ले रहे हैं तो यह ठीक नहीं होगा। यह मुझे मेरी नियत में भी बहुत खराब लगेगा। कपिल शर्मा एक बहुत बड़े आदमी है वह जब भी हमसे मिले हैं, बहुत प्रेम और आदर के साथ मिले हैं। हम अपना शो कर रहे हैं अपने टाइप का कर रहे हैं, बाकी जैसा वह करते हैं किसी की औकात नहीं है।’

कब आ रहा है शो 

जाकिर खान का शो ‘आपका अपना जाकिर’ रात को 9:00 बजे सोनी टीवी पर शनिवार और रविवार को दिखाया जाएगा। बता दें कि, जाकिर के शो के सबसे पहले गेस्ट फिल्म मेकर करण जौहर होने वाले हैं। कपिल शर्मा शो भी सोनी टीवी पर इसी समय टेलीकास्ट हुआ था। कपिल शर्मा के कुछ एपिसोड नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट किए गए। हालांकि, इस समय वह ब्रेक पर चल रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘बच्‍चों की मम्मी को सब पता चल जाता है’ कपिल शर्मा के सवाल पर शाहिद कपूर का मजेदार जवाब

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...