back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Zakir Hussain Birth Anniversary: जाकिर हुसैन की इस कला पर लोग कहते थे वाह उस्ताद, विरासत में मिला था हुनर

आज जाकिर हुसैन की बर्थ एनिवर्सरी है इस मौके पर उनकी उसे कला के बारे में जानेंगे जो उन्हें विरासत में मिली थी। इसके अलावा भी उनके जीवन के कुछ दिलचस्प किस्से हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जाकिर हुसैन बॉलीवुड इंडस्ट्री में तबले की धुन से लोगों को मंत्रमुग्ध किया करते थे। जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। वह फेमस तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा के बेटे थे। विरासत में मिली इस कला के उस्ताद ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। जाकिर हुसैन का निधन स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों की वजह से हुआ और वह 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे। लेकिन उस्ताद का तबला आज भी सभी को बहुत याद है। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके तबले से जुड़े दिलचस्प किस्से के बारे में जानेंगे।

लोग बोलते थे वाह उस्ताद

जाकिर हुसैन के तबले का जादू ऐसा है कि लोग सुनते ही मदहोश हो जाते थे। तबले की धुन लोगों के कान में जाते ही उनके मुंह से ‘वाह उस्ताद’ निकलता था। जाकिर हुसैन ने अपनी कला का परचम दुनिया भर में लहराया था। जाकिर हुसैन ने इतनी प्रसिद्धि पाने के बाद भी सादगी भरा रहन सहन रखा हुआ था। वह सिर्फ तबला वादक ही नहीं थे बल्कि श्लोक और मंत्र भी जानते थे।

छोटी उम्र से चलाया संगीत का जादू

जाकिर हुसैन मैं सिर्फ 3 साल की उम्र में ही अपने पिता से पखावज बजाना सीखा था। उन्होंने 11 साल की उम्र में अमेरिका में अपना पहला कॉन्सर्ट किया था। इसके बाद उन्होंने साल 1973 में ‘लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड’ नाम का पहला एल्बम लॉन्च किया था। यह जनता को बहुत पसंद आया और जाकिर हुसैन फेमस हो गए। 

विदेशों में भी फेमस हैं जाकिर हुसैन 

तबला वादक जाकिर हुसैन सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस हैं। उनकी इतनी प्रसिद्धि रही है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था। इतना ही नहीं संगीत दुनिया का सबसे बड़ा अवार्ड ग्रैमी अवार्ड उन्हें दो बार मिला था। इसके अलावा उन्हें पद्म श्री, पद्म विभूषण और संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका था। जाकिर हुसैन ग्लोबल म्यूजिक सुपरग्रुप ‘तबला बीट साइंस’ के संस्थापक सदस्य भी रह चुके थे।

जाकिर हुसैन ने किस की थी शादी 

जाकिर हुसैन ने साल 1978 में अपनी मैनेजर कथक डांसर एंटोनिया मिनीकोला से शादी की थी। जाकिर हुसैन की पत्नी इटालियन थीं। शादी के बाद दो बेटियां हुई जिनका नाम अनीसा कुरैशी और इसाबेला कुरैशी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Pran Birth Anniversary: पान की दुकान से चमकी थी स्टार की किस्मत, खलनायक बनकर किया बॉलीवुड पर राज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के आइकॉनिक खलनायक प्राण आज भी फैंस के दिलों में जिन्दा हैं। 90 के दशक के बाद भी उनकी फिल्मों...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵