नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर हर कोई सरप्राइज है। सोशल मीडिया पर शादी को लेकर काफी चहल-पहल मची हुई है। दोनों कपल में शादी से पहले अपनी बैचलर पार्टी को खूब इंजॉय किया है जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर साफ नजर आ रही है। इस दौरान जहीर इकबाल भी अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी करके दुबई से मुंबई लौट आए हैं।
दुबई से लौटे जहीर इकबाल
कपल की बैचलर पार्टी की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘डबल एक्सेल’ की को-एक्ट्रेस हुमा कुरैशी सोनाक्षी की पार्टी में नजर आई थी तो वहीं जहीर इकबाल के साथ उनके दोस्त साकिब सलीम नजर आए। जहीर इकबाल की बैचलर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें बॉयज गैंग खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच जहीर के दोस्त साकिब सलीम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दुबई को अलविदा कहते हुए एक तस्वीर डाली है।
कब हो रही है कपल की शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को केवल तीन दिन रह गए हैं। दोनों कपल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी का जश्न शिल्पा शेट्टी के मुंबई वाले रेस्टोरेंट में मनाया जाएगा जहां पर क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली होगी। कपल ने अपनी शादी का ड्रेस कोड भी डिसाइड किया है और मेहमानों को रेड कलर के कपड़े और फॉर्मल पहनने से बचने को कहा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




