नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 9 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग ले चुकी युविका चौधरी की खूबसूरती की कोई मिसाल नहीं, खूबसूरत ऐक्ट्रेस युविका चौधरी का आज 2 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही है, वे केवल खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि अपनी फिल्मों के लिए भी काफी पहचान रखती हैं। आज फेमस नाम बन चुकी युविका के बारे में जानेगें कुछ अनसुने पहलू के बारे में ।
बता दे, खूबसूरत ऐक्ट्रेस युविका चौधरी का आज अपना जन्मदिन मना रही है, युविका केवल अपनी खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि अपनी फिल्मों के लिए भी पहचान रखती हैं। आज जाने युविका के बारे में अनजाने फैक्ट्स।
युविका चौधरी करियर
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में 2 अगस्त 1983 को जन्मी युविका चौधरी, जिनके पिता पिता राम नरेश एक टीचर रहे हैं और वह बड़ौत में ही रहते हैं। 2007 में फिल्म “ओम शांति ओम” से बॉलीवुड में डेब्यू कर “समर 2007” “तो बात पक्की”, “मलेयाली जोथेयली” कन्नड़ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। साल 2019 में,टीवी शो “बिग बॉस 9” में भी एक प्रतियोगी के रूप में भाग ले चुकी हैं। जहां लव स्टोरी की शुरुवात हुई थी।
युविका चौधरी रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 9 में भी एक प्रतियोगी के रूप में भाग ले चुकी हैं। 2019 में, उन्होंने अपने पति प्रिंस नरूला के साथ “नच बलिए 9” रियलिटी शो में भी भाग लिया और विजेता बनीं। टीवी रिऐलिटी शो में भी नजर आईं। एमटीवी स्प्लिट्सविला 10′ में भी नजर आई थीं। युविका को फिल्मों में ब्रेक शाहरुख खान के ऑपोजिट फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से मिलाइस फिल्म में उन्होंने शाहरुख की हिरोइन का रोल किया था।
युविका को डॉक्टर बनाना चाहते थे घरवाले
बता दें कि , युविका के पिता टीचर थे, घरवाले चाहते थे कि, युविका बड़ी होकर डॉक्टर बनें और लोगों का इलाज करें, लेकिन उनके सपने ही अलग थे। वह ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाना चाहती थीं। यही वजह रही कि, युविका चौधरी ने मुंबई से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। कोर्स खत्म होते ही उन्हें एक शो का ऑफर मिला लेकिन, उन्होंने इनकार कर दिया । फिर परिवार के सर्पोट करने पर वह शो में काम करने के लिए तैयार हुईं।
युविका की लव लाइफ
युविका की लव लाइफ की बात करें तो, वो भी एक फिल्मी लाइफ से कम नही है, युविका बिग बॉस 9 में नजर आई थी, इसी शो के दौरान प्रिंस नरूला भी मौजूद थे, वहीं शुरुआत में दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं। फिर 23 जनवरी 2018 को दोनों ने सगाई कर ली और 12 अक्टूबर 2018 में शादी कर ली। अब वहीं इस कपल की एक बेटी भी है।





