back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एसिड अटैक के बाद योग ने दी थी बहन रंगोली को नई जिंदगी: कंगना रनौत

आज विश्व योग दिवस पर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक खास पोस्ट किया है। दरअसल, कंगना ने अपनी पोस्ट में बताया है कि जब उनकी बहन रंगोली चंदेल पर एसिड अटैक हआ था, तब कैसे वह योग की मदद से इस बुरे दौर से उबरी थी। कंगना ने अपनी इस पोस्ट में लिखा-‘रंगोली की योग स्टोरी सबसे ज्यादा प्रेरणा देने वाली है, एक सिरफिरे आशिक ने रंगोली पर एसिड फेंका था, जब वह मुश्किल से 21 साल की थीं…थर्ड डिग्री बर्न था, करीब आधा चेहरा झुलस गया था, एक आंख की रोशनी चली गई थी, एक कान पिघल गया था और ब्रेस्ट भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे। रंगोली की दो-तीन साल में करीब 53 सर्जरी हुईं, लेकिन वे भी काफी नहीं थीं। मुझे सबसे ज्यादा चिंता उसकी मानसिक स्वास्थ्य की थी, क्योंकि उन्होंने बोलना छोड़ दिया था… हां चाहें कुछ भी होता वह एक शब्द नहीं बोलती थीं, बस चीजों को देखती रहती थीं। रंगोली एक एयरफोर्स ऑफिसर के साथ इंगेज्ड थीं, लेकिन जब उसने एसिड अटैक के बाद रंगोली का चेहरा देखा तो कभी लौटकर उसके पास वापस नहीं आया । लेकिन तब भी रंगोली की आंख में एक आंसू तक नहीं था और न ही उसने एक शब्द कहा था। मुझे डॉक्टर्स ने कहा था कि रंगोली शॉक में है, जिसके बाद उसे थैरेपी दी गईं, साइकेट्रिस्ट की मदद ली गई, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया, कोई मदद नहीं मिली। उस वक्त मुश्किल से मैं 19 साल की थी, मैं अपने टीचर सूर्य नारायण के साथ योग करती थी और मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि ये यह जलने और मनोवैज्ञानिक आघात वाले रोगियों को भी रेटिना ट्रांसप्लांट रिकवरी और खोई हुई दृष्टि पाने में मदद कर सकता है। मैं चाहती थी कि वह कैसे भी मुझसे बात करें, तो मैं उनको अपने साथ हर जगह ले जाने लगी, यहां तक की योग क्लास के लिए भी, उन्होंने मेरे साथ योग करना शुरू किया और मैंने उनमें एक कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन देखा। न सिर्फ वह अपने दर्द और मेरे बुरे जोक्स पर रिएक्ट करने लगीं बल्कि उनकी एक आंख की रोशनी भी वापस आने लगी। योग हर सवाल का जवाब है, क्या आपने अब तक उसे मौका दिया ?’ कंगना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में बनी रहती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक है। इसके अलावा कंगना की फिल्म ‘धाकड़’ और फिल्म ‘तेजस’ में नजर आयेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...