नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साल 2025 बॉलीवुड की फिल्में एक्ट्रेस और गानों के लिए काफी अच्छा रहा ऐसे कई गाने सामने आए इसके आते ही हर तरफ वह छा गई लगातार इंस्टाग्राम पर उनके दिल बनने लगे और लोग गानों की तारीफ करने लगे। तो चलिए जानते हैं उन रोमांटिक गानों के बारे में जो इस साल लोगों की प्ले लिस्ट का हिस्सा बने।
सैयारा
अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल है। फिल्म की कहानी और गानों ने लोगों को दीवाना बना दिया। इसमें बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा कर रख दिया था इस फिल्म के कई सारे गाने काफी ज्यादा वायरल हुए खासकर इसका टाइटल सॉन्ग। आज भी लोग इस गाने को सुनते हैं और काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
‘परदेसिया’
इस साल सोनू निगम ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ के गाने ‘परदेसिया’ को अपनी आवाज दी। इस रोमांटिक गाने को सोनू निगम की आवाज ने और भी मधुर बना दिया। गाने को लोगों ने काफी पसंद किया और ये साल के चुनिंदा गानों में शामिल है।
‘तेरे इश्क में’
धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का टाइटल ट्रैक भी इसी तरह लोगों के दिलों में बस चुका है। अरिजीत सिंह की आवाज, एआर रहमान का संगीत और इरशाद कामिल के शब्द नए गाने को काफी अच्छा बनाया यह गाना काफी ज्यादा वायरल हुआ।
‘एक दीवाने की दीवानियत’
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के गाने भी इस साल चर्चा में रहे। जिस गाने की सबसे ज्यादा धूम रही वो फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘दीवानियत’ ही रहा।
लाल पारी
फिल्म हाउसफुल 5 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे फिल्म ने आते ही अपना जादू चलाना शुरु कर दिया था ।फिल्म जैसे रिलीज हुई सिनेमाघर पर छा गई। इस फिल्म ने भी काफी अच्छा कलेक्शन किया। इसके साथ इस फिल्म के कई सारे गाने भी आए जो की काफी सही रहे लेकिन इस फिल्म का गाना लाल परी काफी छा गया और दर्शकों के दिलों में राज करने लगा।





