back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Govinda की पत्नी Sunita Ahuja का होगा OTT डेब्यू? इस बड़ी सीरीज में आ सकती हैं नजर

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और राजनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ऐसी अटकलें हैं कि सुनीता आहूजा अब जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्‍क । इन दिनों बॉलीवुड की दुनिया में खूब चर्चाएं हैं कि मशहूर अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा जल्द ही ओटीटी की दुनिया में कदम रख सकती है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सुनीता नेटफ्लिक्स की एक लोकप्रिय वेब सीरीज में नजर आ सकती है। उनके ओटीटी डेब्यू की खबर से फैन्स काफी एक्साइटेड हैं, खासकर उनकी बेबाक और निडर छवि को देखते हुए। अगर सुनीता इस शो का हिस्सा बनती हैं, तो इसमें एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। 

किस वेब सीरीज में दिखेंगी सुनीता?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ का हिस्सा बनने का ऑफर मिला है। ये शो बॉलीवुड के एलीट सेलेब्स की पत्नियों की ग्लैमरस लाइफस्टाइल को दिखाने के लिए जाना जाता है। इस शो में पहले से ही महीप कपूर (संजय कपूर की पत्नी), सीमा खान (सोहेल खान की एक्स-वाइफ), भावना पांडे (चंकी पांडे की पत्नी) और नीलम कोठारी (समीर सोनी की पत्नी) शामिल हैं।

अगर सुनीता इस शो में भाग लेती है, तो इसमें एक नया ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। वो अपनी बेबाकी भरी बातों के लिए जानी जाती हैं। खासकर, उनके बयान अक्सर गोविंदा और उनके भतीजे कृष्णा अभिषेक के बीच हुए पारिवारिक विवादों को लेकर चर्चा में रहे हैं।

शो में सुनीता क्या नया ला सकती हैं?

सुनीता आहूजा का व्यक्तित्व बेहद स्ट्रॉन्ग ओपन है। वो न सिर्फ अपनी खुलकर राय रखती है बल्कि विवादों से घिरने से भी नहीं कतरातीं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो इस शो में नए ड्रामा का तड़का लगाएंगी या फिर बॉलीवुड वाइव्स के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। 

शो की स्क्रिप्ट अनस्क्रिप्टेड होती है यानी इसमें शामिल हस्तियां अपने जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करती हैं। इस शो में ग्लैमर के साथ-साथ गॉसिप और विवाद भी भरपूर होते हैं, जिससे दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलता है। फैन्स को उम्मीद है कि सुनीता अपने मजेदार किस्सों और विवादित बयानों के कारण शो में एक अलग ही जान डाल देंगी।

क्या ऑफिशियल ऐलान हो चुका है?

अब तक नेटफ्लिक्स या शो के निर्माताओं की ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान होना बाकी है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता के नाम को लेकर गंभीर चर्चा हो रही है। अगर वो इस शो का हिस्सा बनती हैं, तो निश्चित रूप से ये सीजन पहले से ज्यादा दिलचस्प होगा। क्योंकि,वो अपनी बेबाकी भरी बातों के लिए जानी जाती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵