नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव इस समय सुखियों में आ गई हैं दरअसल 3 मार्च को एयरपोर्ट पर उनके पास से 14.2 किलो सोना जब्त किया गया। इसके बाद DRI ने एक्ट्रेस के घर से ₹4.73 करोड़ के आभूषण और नकदी भी जब्त कर ली। इन सभी चीजों को जब्त करने के बाद एक्ट्रेस को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
क्या करती हैं रान्या राव ?
रान्या राव एक्ट्रेस हैं उन्होंने मशहूर एक्टर सुदीप के साथ फिल्म ‘मानिक्या’ (2014) में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने फिल्मों में आने से पहले बेंगलुरु में दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वो पुलिस महानिदेशक रामचंद्र राव की बेटी हैं। साल 2014 से एक्ट्रेस ने अपने अभिनय अभिनय की शुरुआत की। ‘मानिक्या’ फिल्म में उन्होंने अभिनेता की प्रेमिका की भूमिका अदा की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने विक्रम प्रभु के साथ साल 2016 की फिल्म ‘वाघा’ से तमिल सिनेमा में कदम रखा। इस प्रकार कई फिल्मों में एक्ट्रेस ने अब तक काम किया हैं।
इस कारण हुई रान्या राव की गिरफ्तारी
डीआरआई के अनुसार वो पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई की यात्रा कर चुकी हैं, जिसके बाद एजेंसी ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। इस खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारी 3 मार्च को रान्या के आने से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंच गए। वह दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से आई थीं और सोमवार शाम करीब 7 बजे उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। राजस्व खुफिया विभाग ने आज बुधवार को जारी अपने बयान में कहा, “गोल्ड बार को बड़ी चालाकी के साथ उनके शरीर में छिपाया गया था।वहीं अब एक्ट्रेस को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
आपको बता दें कि, जब एक्ट्रेस की तलासी हुई तो तलाशी के दौरान, उनके घर से 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये नकद ज़ब्त किए गए। फिर उनके घर से भी सोने के आभूषण जब्त किए गए। इस मामले में कुल 17.29 करोड़ रुपये जब्त किए गए है। एक्ट्रेस कस्टम एक्ट 1962 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।





