नई दिल्ली, ताज़ा खबर। दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि AD’ चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस की बिग बजट फिल्म ‘कल्कि’ को बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार रिस्पांस मिला है। हर दिन फिल्म करोड़ों की कमाई कर रही है। फिल्म का एक सीन है जिसमें एक्टर शाश्वत चटर्जी एक्ट्रेस को बालों से खींचते हुए घसीट रहे हैं। बता दें कि, यह फिल्म कल्कि’ का क्लाइमैक्स सीन है। फिल्म के इस सीन को शूट करते समय दीपिका पादुकोण रियल में प्रेग्नेंट थी।’
शाश्वत चटर्जी ने किया खुलासा
शाश्वत चटर्जी ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कई खुलासे किए हैं। इस दौरान एक्टर ने बताया, “दीपिका हमेशा मुस्कुराती रहती हैं। फिल्म में एक ऐसा सीन है जिसमें मैं उन्हें बालों से घसीटता हूं, यह शूटिंग का आखिरी चरण था जिसे मुंबई में शूट किया गया था। इस दौरान दीपिका असल में प्रेग्नेंट थीं इस सीन में बहुत ज्यादा शारीरिक संघर्ष भी था।”
टेंशन में आ गए थे रणवीर सिंह
इस सीन को शूट करते समय रणवीर सिंह भी सेट पर मौजूद थे। हालांकि, इस सीन को सूट होता हुआ देख रणवीर सिंह थोड़ा टेंशन में थे। शाश्वत चटर्जी ने बताया कि, “मैंने रणवीर सिंह से कहा, चिंता मत करो, ज्यादा शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण सीन के लिए बॉडी डबल है, वह बहुत विनम्र थे।” इसके बाद रणवीर सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मुझे पता है दादा।’
दीपिका ने किरदार में डाली जान
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कल्कि’ में दीपिका पादुकोण ने अपने किरदार के माध्यम से जान फूंक दी है। एक्ट्रेस की खूब तारीफ भी हुई है। दीपिका ने फिल्म में सुमति का किरदार निभाया है, जो भगवान शिव के दसवें अवतार को जन्म देती हैं। इसके अलावा प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन का किरदार भी दमदार रहा है। फिल्म के सभी कलाकारों के काम की सराहना हो रही है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | ताज़ा खबरें – हिंदी समाचार, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताज़ा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव





