नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 के वीकेंड के बाद पर ही अनाउंसमेंट कर दी गई थी कि रियलिटी ‘द 50’ दस्तक देने को तैयार है। इसका प्रोमो भी दिखाया गया था जिसमें इतना ही समझ में आया था कि एक रियलिटी शो होगा जिसमें 50 लोग रहेंगे। अब दिन पर दिन जैसे आगे समय जा रहा है इसको लेकर कई सारी अपडेट सामने आ रही है। अब इसके सेट को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है कि विजय बिग बॉस से कितना अलग होगा तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
क्या खास होगा ‘द 50’ में
यह रियलिटी शो भी काफी हद तक बिग बॉस जैसा ही होगा। लेकिन अब जैसे-जैसे इस शो से जुड़े डिटेल्स सामने आ रहे हैं, उससे पता चल रहा है कि यह बिग बॉस से काफी हद तक अलग रहने वाला है। फिल्म विंडो ने अपनी एक पोस्ट में बताया कि शूटिंग सेट दुबई नहीं बल्कि मुंबई में ही बन रहा है। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि इस शो के सेट पर किचन नहीं रहेगा ना ही डायनिंग एरिया। इसका सीधा-सीधा मतलब है कि बिग बॉस की तरह किचन की ड्यूटी इस शो में नहीं देखने को मिलेगी यह शो में कंटेस्टेंट केवल टास्क करते नजर आ सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, इसका कॉन्सेप्ट रोडीज और स्पलिट्सविला जैसे शोज की तरह ही रहने वाला है। सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस में जहां होस्ट वाला कॉन्सेप्ट है तो वहीं इस शो में होस्ट द लॉयन होगा जो शेर वाला मास्क पहने होगा। हालांकि खिलाड़ियो को इंस्ट्रक्शन्स देने के लिए एक अलग होस्ट रखा जा सकता है।
कौन कौन होगा शामिल
द 50 रियलिटी शो में शामिल होने के लिए कई सारे सेलेब्स का नाम लगातार सामने आ रहा है। हाल में ही आई रिपोर्ट के अनुसार यह बताया गया की चाहत पांडे और दिग्विजय सिंह राठी इस शो के लिए कंफर्म बताया जा रहे हैं हालांकि अभी तक इन दोनों के तरफ से कोई भी कंफर्मेशन नहीं की गई है। इसके साथ ही कुछ दिन पहले धनुषी वर्मा और युजवेंद्र चहल का भी नाम आया था लेकिन फिर बाद में चहल ने इस बात पर रिएक्शन देते हुए शो में जाने से इनकार किया है।
ये 2 सदस्य हुए कंफर्म
इस रियलिटी शो में जाने के लिए करण पटेल और फैजल शेख उर्फ फैजू कंफर्म हो गए हैं दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बता दिया है कि वह इस शो का हिस्सा है। हालांकि अब उनके फैंस यह खबर सुनकर काफी खुश हो गए हैं।





