नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बीते दिनों कॉमेडियन सुनील पाल की किडनैपिंग की खबर सामने आई थी। वहीं, अब बॉलीवुड के एक्टर Mushtaq Khan के अपहरण होने की खबर भी सुर्खियों में है। फिल्म वेलकम में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले मुश्ताक खान को किडनैपर्स ने अपना टारगेट बना लिया है। मामला सामने आने के बाद बिजनौर पुलिस ने शिकायत दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कब और कहां हुई थी घटना
यह घटना 20 नवंबर का है जब मुश्ताक खान दिल्ली-मेरठ हाईवे से गुजर रहे थे तभी उनका अपहरण हो गया। एक्टर मेरठ के किसी इवेंट में शामिल होने वाले थे, लेकिन किडनैपर्स ने उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाकर कहीं और ले गए। बता दें कि, से पहले कॉमेडियन सुनील पाल का मामला भी सामने आ चुका है। अब बॉलीवुड कलाकारों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।
इवेंट के बहाने की किडनैपिंग
किडनैपिंग के इस मामले में पुलिस ने इवेंट के मैनेजर के बयान पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि एक्टर को इवेंट के बहाने बुलाया गया और किडनैप किया गया। इवेंट मैनेजर के बिजनेस पार्टनर एस शिवम ने यह बताया कि एक्टर को 20 नवंबर को उन्हें एयरपोर्ट पहुंचने के बाद गाड़ी में बिठाया गया था जो उन्हें मेरठ ड्राप करने वाली थी, लेकिन वह गाड़ी दूसरी तरफ मुड़ गई।
किडनैपिंग के बाद किया टॉर्चर
बिजनेस पार्टनर शिवम ने यह भी बताया कि एक्टर को किडनैप करने के बाद 12 घंटे तक उन्हें टॉर्चर भी किया गया। इसके अलावा फिरौती के रूप में उनसे एक करोड़ रुपए की डिमांड भी की गई।
अभी नहीं आया मुश्ताक खान का बयान
मुश्ताक खान अब बिल्कुल ठीक हैं। हालांकि, एंटरटेनमेंट की दुनिया में किडनैपिंग एक चिंता का विषय बन गया है। सुनील पाल के बाद मुश्ताक खान की किडनैपिंग से हर कोई हैरान परेशान है। हालांकि, अभी तक एक्टर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।



