back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

War 2 : YRF की मास्टर स्ट्रोक प्लानिंग! 20 साल पुरानी तरकीब से ऋतिक-जूनियर NTR की फिल्म बनाएंगे ब्लॉकबस्टर

14 अगस्त सिनेमाघरों में एक महामुकाबला देखने को मिलेगा। इस दिन ऋतिक रोशन और रजनीकांत दोनों की फिल्मों का क्लैश होने वाला है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ऋतिक रोशन और जूनियर NTR स्टारर ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ दोनों 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर टकराने जा रही हैं। फैंस के लिए ये सिनेमा का महामुकाबला होगा, लेकिन इसके पीछे की रणनीति और भी दिलचस्प है। YRF के आदित्य चोपड़ा ने एक ऐसी चाल चली है, जो उन्होंने 20 साल पहले भी अपनाई थी और तब भी ये प्लान सुपरहिट साबित हुआ था। 

अब सवाल ये है कि क्या आदित्य चोपड़ा की ये रणनीति रजनीकांत की ‘कुली’ को बॉक्स ऑफिस पर मात दे पाएगी? इसका जवाब तो 14 अगस्त के बाद ही मिलेगा, लेकिन अभी से दोनों फिल्मों के बीच की टक्कर को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। एक बात तय है YRF की ये प्लानिंग दर्शकों को थिएटर तक खींच लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

ऋतिक और जूनियर NTR के बीच होगा हाई-वोल्टेज डांस फेस-ऑफ! 

14 अगस्त को रिलीज होने जा रही ‘वॉर 2’ में सिर्फ एक्‍शन ही नहीं, बल्कि स्टाइल और स्टेप्स की भी जंग देखने को मिलेगी। ऋतिक रोशन और जूनियर NTR जहां एक ओर हीरो-विलेन के रूप में आमने-सामने होंगे, वहीं दूसरी ओर एक धमाकेदार डांस फेस-ऑफ भी फिल्म की हाईलाइट्स में से एक होगा। इस बहुप्रतीक्षित गाने को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डांस नंबर की पहली झलक इसी हफ्ते रिलीज की जाएगी, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। अब Pinkvilla की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि आदित्य चोपड़ा ने War 2 को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए एक बड़ा प्लान तैयार किया है। 

क्‍या है YRF का बड़ा गेमप्लान

‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर NTR के बीच डांस फेस-ऑफ को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। लेकिन इसी बज को भुनाने के लिए आदित्य चोपड़ा ने एक बड़ा दांव खेला है। YRF इस गाने को रिलीज से पहले ऑनलाइन जारी नहीं करेगा। यानी दर्शकों को यह डांस मुकाबला देखने के लिए सीधे थिएटर का रुख करना होगा। सोच यह है कि फिल्म में गाने की पहली झलक ही इतनी दमदार हो कि लोग सिनेमाघरों तक खिंचे चले आएं।

यह स्ट्रैटेजी कोई नई नहीं है। आदित्य चोपड़ा इससे पहले भी यही प्लान आजमा चुके हैं और नतीजे भी शानदार रहे हैं। ‘धूम 3’ में कैटरीना कैफ का आइकॉनिक गाना ‘कमली’ रिलीज से पहले कहीं नहीं दिखाया गया था और थिएटर में पहली बार देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे। ‘बंटी और बबली’ में ‘कजरा रे’ गाने ने थिएटर में लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। अमिताभ बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या राय की इस परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हुई थी। अब आदित्य चोपड़ा को पूरा भरोसा है कि ऋतिक रोशन और जूनियर NTR का ये डांस नंबर भी उसी तरह फेमस होगा।

क्या ‘वॉर 2’ बनेगी ब्लॉकबस्टर? 

इस समय आदित्य चोपड़ा बॉक्स ऑफिस पर बड़ा गेम खेल रहे हैं। उनका फोकस साफ है कि जितने ज्यादा लोग ‘वॉर 2’ देखने थिएटर पहुंचेंगे, उतनी ही उनकी जीत होगी। इसलिए टिकट सेलिंग को ही उन्होंने अपनी पहली प्राथमिकता बना रखा है। अब सवाल ये है कि क्या यह रणनीति कामयाब होगी? क्या ये प्लान दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल होगा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी? जवाब आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...