नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन और साउथ के मेगा स्टार जूनियर एनटीआर की बड़ी बजट वाली फिल्म वॉर 2 ने रिलीज के बाद से पहले ही हफ्ते में जोरदार शुरुआत की थी। लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बता दे,आठवें दिन फिल्म की कमाई में करीब गिरावट दर्ज की गई। आइए जानते है अब तक कुल कितनी हुई कमाई और क्या वजह है जो अब कमाई के मामले में पीछे हो रही है।
बता दे कि, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बिग-बजट एक्शन फिल्म वॉर 2 ने रिलीज़ के 8 दिन में वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद भी अब फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। जहां इस फिल्म ने ही इतनी कमाई कर ली थी जो कुछ इस प्रकार है आइए जानते है डिटेल में।
300 करोड़ क्लब में हुई एंट्री
फिल्म ने अपनी रिलीज के सिर्फ 5 दिनों में ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया था। यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। विदेशों में भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे इसका कुल कलेक्शन और मजबूत हुआ है।
फिल्म को क्या नुकसान पहुँचा रहा है?
वहीं बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञों का मानना है कि, ‘वॉर 2’ की कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर दर्शकों में थोड़ी नकारात्मक प्रतिक्रिया देखी गई है। इसके अलावा, इसी समय रिलीज़ हुईं अन्य बड़ी फिल्में भी ‘वॉर 2’ की कमाई पर असर डाल रही हैं। कुछ दर्शकों को फिल्म का फर्स्ट हाफ धीमा और कन्फ्यूज़ करने वाला लगा है। इसमें रजनीकांत की ‘कुली’ से सीधी टक्कर हुई जिसका सीधा साउथ इंडिया में असर पड़ा है। वहीं वीकडेज़ में ऑडियंस की रुचि घटी जिससे सिनेमाघरों में भीड़ कम हुई है।
फिर भी उम्मीद बाकी है
भले ही आठवें दिन की गिरावट ने झटका दिया हो, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि वीकेंड पर फिल्म एक बार फिर कमाई में उछाल ला सकती है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्टार पॉवर, दमदार एक्शन और बड़े पैमाने पर शूट किए गए दृश्य अब भी लोगों को सिनेमाघरों तक खींच सकते हैं।
अब तक का कलेक्शन
पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग मिली थी 57.85 करोड़।
लेकिन सातवें दिन (बुधवार) की कमाई गिरकर सिर्फ 5.50 करोड़ रह गई ।
भारत में कुल नेट कमाई अब तक पहुंची 199 करोड़ गई है।
आठवें दिन फिल्म ने 8: 0.74 करोड़ का कलेक्शन किया।
और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 307 करोड़ का हो गया है।
गौरतलब है कि, इस फिल्म का बजट और प्रमोशन मिलाकर खर्च लगभग 300–350 करोड़ के आसपास माना जा रहा है। ऐसे में फिल्म को अभी पूरे बजट का मुनाफा निकालने के लिए कुल 400 करोड़ की कमाई करनी होगी। अब सबकी नजरें हैं दूसरे वीकेंड पर टिकी है जहां देखना दिलचस्प होगा कि, अगर फिल्म वहां अच्छा प्रदर्शन करती है, तो वापसी मुमकिन है।




