नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। लाफ्टर शेफ़्स सीजन 2 जब से शुरू हुआ है तब से ही काफी एंटरटेनमेंट देखने को मिल रही है। इस बार शो में कई नए नए चेहरे भी देखने को मिल रहे हैं। वहीं आब शो में होली का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में विवियन डीसेना और रुबीना दिलैक एक दूसरे के साथ मस्ती और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं लोगों को ये प्रोमो देखकर दोनों का सीरियल ‘शक्ति’ एक बार फिर से याद आ गया है।
एक बार फिर साथ आए गुलाबो और हरमन
कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर एपिसोड का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, “लाफ्टर शेफ़्स में जब मिलेंगे रुबीना और विवियन, नॉन स्टॉप होगा एंटरटेनमेंट और मिलेगा अनलिमिटेड फन!” इस प्रोमो में विवियन डीसेना रुबीना दिलैक को गुलाबो कहते हुए बुलाते हैं और कहते हैं कि इतने दिनों के बाद तुमसे मिला हूं तो एक डांस तो बनता है। इसके साथ वह डांस करते हैं और खाना बनाते हुए उनका मस्ती वाला अंदाज भी देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले ही विवियन डीसेना का ये लुक पहले ही वायरल हो गया था जब उनसे पूछा गया कि आपका नया प्रोजेक्ट क्या है तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा था कि यह आपके लिए सरप्राइज है जल्द ही आप सबको पता चल जाएगा। लेकिन जब से यह प्रोमो आया है अब दर्शक एक बार फिर से रुबीना और विवियन की जोड़ी देखने के लिए एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।
एक साथ शक्ति शो में आए थे नजर
विवियन डीसेना और रुबीना दिलैक एक साथ ‘शक्ति’ शो में नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती थी। इस शो में विवियन डीसेना का नाम हरमन था तो रुबीना का सौम्या। लेकिन विवियन डीसेना यानि शो का हरमन उन्हें गुलाबो बुलाया करता था। शो में दोनों की नोक-झोक उनका रोमांस उनकी मस्ती लोगों को एक बार फिर से लाफ्टर शेफ़्स सीजन 2 में देखने को मिलेगी।





