नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय आप दुबई में रहने लगे हैं। एक्टर ने फिल्मी दुनिया से दूर वहां अपना रियल एस्टेट का कारोबार शुरू किया है। इसके अलावा उन्होंने दिवाली के मौके पर नया घर खरीदा और हाल ही में रोल्स रॉयस भी खरीदी। सोशल मीडिया पर Vivek Oberoi ने नए घर की झलक भी दिखाई थी। ओबेरॉय ने डॉ. जय मदान के यूट्यूब चैनल में इंटरव्यू के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति का जिक्र किया।
एक्टर ने सुनाया जीवन का पुराना किस्सा
विवेक ओबेरॉय ने उस समय को याद करके बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति फरिश्ता बनकर आया था। एक्टर ने बूढ़े व्यक्ति की कहानी बताते हुए कहा कि वह बिल्कुल संत महात्मा की तरह दिखते थे। विवेक ओबेरॉय ने साल 2004 की सुनामी के बारे में बताया कि इस दौरान वह दक्षिण भारत में राहत कार्य के लिए गए थे। दक्षिण भारत के एक मंदिर में उनके साथ कुछ अनोखा हुआ।
बुजुर्ग व्यक्ति से मिले विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय ने पुराना किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘दक्षिण भारत में एक पुराना मंदिर है जहां का अनुभव मेरे लिए बहुत खास था। मैं मानसिक तौर पर बहुत परेशान था मेरे पास समस्या आई थी। सुनामी के दौरान बचे हुए लोगों के साथ मैं तंबू लगाकर रहने लगा। मैंने थोड़ी तमिल भी सीखी। किसी ने मुझे मंदिर जाने के लिए कहा। मैं गया। वहां मेरी मुलाकात एक सफेद दाढ़ी वाले बूढ़े व्यक्ति से हुई। उसने सिर्फ धोती पहनी हुई थी। उसने मुझे अपने पास बुलाया।’
फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहे थे बूढ़े व्यक्ति
विवेक ओबेरॉय ने बताया कि जी बूढ़े व्यक्ति से वह मिले वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहे थे, इसे देखते ही एक्टर हैरान रह गए। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह थी कि उन्हें पहले ही एक्टर की परेशानियों के बारे में पता था। एक्टर ने कहा, ‘उन्होंने मुझे अपने बगल बैठाया और मेरे चेहरे की तरफ देखा। कहा कि तुम बहुत ही परेशान हो। तुम मुश्किल दौर से गुजर रहे हो। और इसलिए तुम्हें इस मंदिर में भेजा गया। तुम्हें बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होने वाला था लेकिन तुम भाग्यशाली हो क्योंकि जो पैसा तुम खोने वाले थे, तुमने उसे यहां राहत कार्य में लगा दिया है। यह तुम्हारा कर्म है। और इसका फल तुमको मिलेगा।’
आशीर्वाद देकर गायब हुआ बूढ़ा व्यक्ति
बूढ़े व्यक्ति ने विवेक ओबरॉय को जितनी सलाह दी वह मान चुके थे। अगले ही दिन जब आप वापस आए तो वहां कोई बूढ़ा व्यक्ति नहीं था। एक्टर ने आसपास के लोगों से पूछा की जो बूढ़ा व्यक्ति यहां रहता है वह कहां है। सभी ने जवाब दिया कौन बूढ़ा व्यक्ति यहां कोई नहीं रहता। यह जगह काफी समय से खाली पड़ी हुई है। लोगों का यह जवाब सुनते ही विवेक ओबेरॉय हैरान रह गए।
भगवान की तरफ से भेजा हुआ दूत
बूढ़े व्यक्ति के नाम मिलने पर विवेक ओबेरॉय ने यह मान लिया कि वह भगवान की तरफ से भेजा हुआ कोई दूत था। आज एक्टर अपने बिजनेस की सफलता का सारा क्रेडिट उसे बूढ़े व्यक्ति को ही देते हैं, जिन्होंने उन्हें मंदिर के अंदर आशीर्वाद दिया था और अचानक से गायब हो गए थे।





