आखिर क्यों फ्लॉप हो रही बॉलीवुड की फिल्में, विवेक अग्निहोत्री ने किया खुलासा

आज कल बड़े पर्दे पर जो भी फिल्में रिलीज हो रही हैं वो सफलता पाने में नाकामयाब रह जा रही है। इसके लिए फिल्म निर्माता और एक्टर एक्ट्रेस जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।
Vivek Agnihotri
Vivek Agnihotri

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। आज कल बड़े पर्दे पर जो भी फिल्में रिलीज हो रही हैं वो सफलता पाने में नाकामयाब रह जा रही है। इसके लिए फिल्म निर्माता और एक्टर एक्ट्रेस जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। बावजूद इसके फिल्म औंधे मुंह गिर जा रही हैं। इसको लेकर विवेक अग्निहोत्री ने बड़ा खुलासा किया है।

मीडिल क्लॉस लोगों तक फिल्में पहुंचने में असफल

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि मीडिल क्लॉस लोगों तक फिल्में पहुंचने में असफल हो रही हैं और वो उन्हें थिएटर तक नहीं ला पा रहे हैं। वहीं सुधीर मिश्रा ने कहा कि दर्शक पहले के तुलना में आलसी हो गए हैं। इसलिए वे सिनेमाघरों में फिल्में देखने नहीं जाते हैं। विवेक ने एक पोडकास्ट के दौरान कहा था कि मुझे बॉलीवुड से पूरी तरह बहिष्कृत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे मीडिल क्लॉस में संतुष्टि मिलती है। फिल्मों में अशलील प्रदर्शन को लेकर महिलाएं नाराज हो जाती हैं क्योकिं फिल्में लोगों की परेशानियों का सामाधान नहीं होती है।

असल जिंदगी से फिल्मों का कोई लेना देना नहीं

विवेक ने कहा कि करण जौहर ने जिस तरह से ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में युवाओं को दिखाया हैं वे देश के युवाओं से बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने कहा कि देश की सड़कों पर युवाओं को देखें। वो उस फिल्म के विपरित है। विवेक ने कहा कि जब मैंने ‘दीवार’ फिल्म देखी तो मैं उस फिल्म से जुड़ गया था। वहीं उन्होंने कहा कि आज कल जो फिल्में बन रही हैं। उनका असल जिंदगी से कोई लेना देना नहीं है।

मेरे और कंगना के अलावा फिल्मों को लेकर कोई सवाल नहीं उठा रहा

सुधीर मिश्रा के द्वारा दर्शकों को आलसी कहे जाने पर विवेक अग्निहोत्री ने कहा बॉलीवुड का बहिष्कार झूठ नहीं है। मैं उन फिल्मों को देखना और समझना चाहता हूं जो आज कल बन रही है और वो किसकी चिंता की बात कर रहे हैं। विवेक ने कहा कि पूरे बॉलीवुड में मेरे और कंगना के अलावा फिल्मों को लेकर कोई सवाल नहीं उठा रहा हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in