विवेक अग्निहोत्री ने 'फिल्मफेयर' पर बैन लगाने की मांग की

विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि 'बॉलीवुड इंडस्ट्री के भ्रष्ट, अनैतिक और चापलूसी करने वाले संगठन के विरोध में मैंने इस अवॉर्ड को लेने से मना कर दिया है।
विवेक अग्निहोत्री ने 'फिल्मफेयर' पर बैन लगाने की मांग की

नई दिल्ली, एजेंसी। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखने अक्सर चर्चा में रहते हैं। विवेक एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया की एक पोस्ट काे लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पर रोक लगाने की मांग की है।

विवेक का फिल्मफेयर अवार्ड्स में शामिल होने से इनकार
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह में सात कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है, लेकिन विवेक ने ट्वीट के जरिए इस अवॉर्ड समारोह में हिस्सा लेने और अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने फिल्मफेयर पुरस्कारों को भ्रष्ट, अनैतिक, चापलूस लोगों का पुरस्कार बताया है। यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले समय में बॉलीवुड जैसी एक और इंडस्ट्री बनाई जाएगी।

फिल्मफेयर को बताया अनैतिक
मीडिया रिपोर्ट बताया गया कि फिल्म फेयर अवॉर्ड्स समारोह में फिल्म द कश्मीर फाइल्स को सात नॉमिनेशन मिले हैं, लेकिन विवेक ने अनैतिक और सिनेमा विरोधी पुरस्कारों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। फिल्मफेयर के मुताबिक, फिल्म में सितारों के अलावा कोई चेहरा नहीं है। तो मास्टर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और सूरज बड़जात्या चापलूसी फिल्मफेयर की दुनिया में नहीं जाने जाते हैं। संजय लीला भंसाली की जगह आलिया का चेहरा है और सूरज बड़जात्या की जगह अमिताभ बच्चन का चेहरा है। फिल्मफेयर पुरस्कारों में फिल्म निर्माता महत्वपूर्ण नहीं हैं। विवेक ने कहा कि उनका अपमान करने वाली इस शाखा का विरोध होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 'बॉलीवुड इंडस्ट्री के भ्रष्ट, अनैतिक और चापलूसी करने वाले संगठन के विरोध में मैंने इस अवॉर्ड को लेने से मना कर दिया है। मैं उस सिस्टम का हिस्सा नहीं बनना चाहता, जो मेरे साथ गुलाम की तरह व्यवहार करता है।' विवेक अग्निहोत्री का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in