back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस तरह शुरू हुई थी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की नजदीकियां, क्रिकेटर ने सुनाया था पहली मुलाकात का किस्सा

आज एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके करियर और पति विराट कोहली संग पहली मुलाकात के बारे में जानेंगे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था। एक्ट्रेस ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। विराट और अनुष्का हमेशा ही अपनी लव स्टोरी पर खुलकर बात करते हुए नजर आते है। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर कपल की बढ़ती नजदीकियों और पहली मुलाकात के बारे में जानेंगे।

अनुष्का शर्मा का करियर 

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड में एक खास पहचान रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया जिसमें उनकी प्रमुख फिल्में बैंड बाजा बारात, जब तक है जान, पीके, एनएच 10, सुलतान, संजू और ऐ दिल है मुश्किल, चकदा एक्सप्रेस, दिल धड़कने दो, सुई धागा शामिल है। एक्ट्रेस अपनी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी जीत चुकी हैं।

एक्ट्रेस का अपना प्रोडक्शन हाउस

भले ही अनुष्का शर्मा इस समय फिल्मों में नजर नहीं आ रही है लेकिन उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस ‘क्लाउड नाइन मूवीज़’ है। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया है।

एड शूटिंग पर मिले थे विराट और अनुष्का

साल 2019 के एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ पहली मुलाकात का जिक्र किया था। विराट कोहली ने यह बताया कि पहली मुलाकात काफी घबराहट भरा रहा था। क्रिकेटर ने यह भी बताया कि उन्होंने मजाक करने की कोशिश की थी जो सक्सेस नहीं हुई। बता दें कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक एड शूटिंग के दौरान मिले थे। तब विराट कोहली को अपनी हाइट को लेकर घबराहट हो रही थी क्योंकि उन्हें कहा गया था की हीरोइन अनुष्का हैं।

घबराहट भरी रही पहली मुलाकात

विराट कोहली ने बताया कि अनुष्का ने छोटी हिल वाली सैंडल पहनी थी लेकिन फिर भी वह लंबी नजर आ रही थीं। इस तरह विराट कोहली अनकंफर्ट महसूस करने लगे थे। सिचुएशन को मैनेज करने के लिए उन्होंने एक मजाक भी किया था लेकिन इससे बात और बिगड़ गई थी। उन्होंने कहा था कि, ‘क्या आप और ऊंची हील नहीं पहन सकती थीं ?’ इस बात पर अनुष्का ने रिएक्ट करते हुए कहा, एक्सक्यूज मी। इसके बाद विराट कोहली को यह महसूस हुआ कि उन्होंने गड़बड़ कर दी।

कब हुई थी कपिल की शादी 

साल 2017 दिसंबर के महीने में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी की थी। साल 2021 में कपल के घर नन्ही परी वामिका ने जन्म लिया था। इसके बाद साल 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ। इसके बाद कपल अपने बच्चों की परवरिश के लिए लंदन चले गए थे। अनुष्का शर्मा भी इस समय फिल्मों से दूर अपनी फैमिली के साथ इंजॉय करती नजर आती हैं। अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की नई नई तस्वीरें चर्चा में रहती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵