vin-diesel-unveils-new-title-for-fast-amp-furious-10
vin-diesel-unveils-new-title-for-fast-amp-furious-10

विन डीजल ने फास्ट एंड फ्यूरियस 10 के नए शीर्षक का खुलासा किया

लॉस एंजेलिस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड के एक्शन स्टार विन डीजल ने इंस्टाग्राम पर बताया कि फास्ट एंड फ्यूरियस 10 का आधिकारिक नाम फास्ट एक्स होगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रोडक्शन के लॉन्च की भी घोषणा की। डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, एक्शन स्टार ने लिखा, पहला दिन। हालांकि फास्ट एक्स की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन टायरेस गिब्सन, लुडाक्रिस, मिशेल रोड्रिगेज, सुंग कांग, जेसन मोमोआ, डेनिएला मेलचियर और ब्री लार्सन भी इसमें अभिनय करेंगे। जस्टिन लिन निर्देशक के रूप में इस फिल्म के साथ जुड़े हैं और डीजल के साथ निर्माण भी करेंगे। फिल्म 19 मई, 2023 को यूनिवर्सल के माध्यम से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। लिन इस एक्शन फ्रैंचाइजी के प्रमुख निर्देशकों में से एक रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले 2021 की एफ9, साथ ही फास्ट एंड फ्यूरियस 6, फास्ट फाइव, फास्ट एंड फ्यूरियस और द फास्ट एंड द फ्यूरियस: टोक्यो ड्रिफ्ट का निर्देशन किया था। फ्रैंचाइजी यूनिवर्सल की अब तक की सबसे बड़ी फै्रंचाइजी है - इसकी फ्रिल्मों ने सामूहिक रूप से दुनिया भर में 6.6 अरब डॉलर से अधिक की कमाई की है। --आईएएनएस आरएचए/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in