12वी fail मूवी विक्रांत मेसी मचाएंगे धमाल, फिल्म का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा शानदार फिल्म बनाने के लिए मशहूर है। वहीं वे फिल्म में कुछ हटकर स्टोरी बनाते हैं। उनकी बात करें तो 'परिंदा', '1942: ए लव स्टोरी', 'मिशन कश्मीर', 'मुन्नाभाई' सीरीज, '3 इडियट्स' जैसे फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। वे दोबारा मजेदार औऱ शानदार स्टोरी के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हो गए हैं। अब वह अपनी नई ओरिएंटेड फिल्म '12वीं फेल' से दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं। विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म में अभिनेता विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आने वाल हैं। वहीं फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी जानकरी सामने आ चुकी है।
टीजर ने जीता फैंस का दिल
यह फिल्म सच्ची घटनाओं में आधारित होने वाली है। फिल्म के किरदार में आने के लिए विक्रांत को काफी तैयारी करनी पड़ गई,जिसके बाद उनको इस रोल में ढलने में सहायता मिल गई। मनमोहक टीजर जारी करने के बाद अब दर्शकों के लिए ट्रेलर का काफी इंतजार करना पड़ा गया है। अब निर्माताओं द्वारा फैंस को एक्साइटेड करने के लिए ट्रेलर से रिलेटड जानकारी साझा किया है।
बहुचर्चित किताब पर आधारित है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी अनुराग पाठक की सबसे अधिक बिकने वाली किताबों में शामिल है।। दरअसल यह दो आईपीएस अधिकारियों, मनोज कुमार शर्मा और श्रद्धा जोशी के अलावा एक डकैत के जीवन पर बनाई गई है, जो वास्तविक जीवन में एक आईपीएस अधिकारी के पद पर पहुंच चुका है। विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' विधु विनोद चोपड़ा और जी स्टूडियो की तरफ से निर्मित की गई है। यह फिल्म 27 अक्तूबर, 2023 को थिएटर में धमाल मचान के लिए तैयार हो चुकी है।
किरदार में ढलने के लिए विक्रांत मेसी ने ली ट्रेनिंग
अब क्योंकि 12वीं फेल में विक्रांत मैसी रियल लाइफ किरदार करते हुए दिखाए देने वाले हैं जिसके लिए इसलिए अभिनेता ने दिल्ली में कई तैयारी और ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेकर खुद को रोल में फिट करने का प्रयास किया है। इसने अभिनेता के अनुभव को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।