नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी का जन्म 3 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। एक्टर ने इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए काफी स्ट्रगल देखा। विक्रांत मैसी ने अपनी स्ट्रगल लाइफ के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। किस तरह से एक्टर ने करियर के दौरान आर्थिक तंगी का सामना किया था। आज विक्रांत मैसी अपनी एक फिल्म के लिए लाखों करोड़ों की फीस लेते हैं।
एक्टर ने बताइ अपनी स्ट्रगल लाइफ
विक्रांत मैसी ने अपने संघर्ष भरे जीवन के बारे में कहा था कि, ‘उस समय मेरे पास अपने लिए एक कप कॉफी खरीदने के लिए 30 रुपए भी नहीं थे। जिस महिला ने मुझे काम पर रखा था उसने चेतावनी दी थी कि अगर किसी को पता चला कि मैंने एक कम उम्र के लड़के को काम पर रखा है, तो मुझे न सिर्फ नौकरी से निकाल दिया जाएगा बल्कि जेल में डाल दिया जाएगा।’
अब लग्जरियस है एक्टर की लाइफ
आज के समय में विक्रांत मैसी मुंबई में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट के मालिक हैं और इस बंगले की कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा एक्टर के पास गाड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन भी है जिसमें -बेंज जीएलएस, वोल्वो एस90 और मारुति स्विफ्ट डिजायर शामिल है।
एक्टर की डेब्यू फिल्म
विक्रांत मैसी ने साल 2013 में आई फ़िल्म ‘लुटेरा’ से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कई टीवी शोज़ में भी काम किया है इनमें ‘धर्म वीर’, ‘बालिका वधू’, ‘बाबा ऐसा वर ढूंढो’, और ‘क़ुबूल है’ शामिल है। इसके अलावा एक्टर वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। मिर्ज़ापुर’, ‘क्रिमिनल जस्टिस’, और ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफ़ुल’ उनकी पापुलर सीरीज है।
विक्रांत मैसी की सुपरहिट फिल्में
विक्रांत वैसी बॉलीवुड में अपने सुपरहिट केदार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्में की है जिनमें उनका किरदार लोगों ने बहुत पसंद किया है। इसमें 12वीं फेल, फिर आई हसीन दिलरुबा, लव हॉस्टल, सेक्टर 36, दिल धड़कने दो, छपाक, गिन्नी वेड्स सनी, फोरेंसिक, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है।
विक्रांत मैसी की पर्सनल लाइफ
विक्रांत मैसी ने एक्ट्रेस शीतल ठाकुर से शादी से साल 2020 में शादी की थी। साल 2015 में कपल की पहली मुलाकात वेब सीरीज़ ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफ़ुल’ के सेट पर पर हुई थी। इसके बाद सालों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और साल 2019 में सगाई कर ली थी। अब कपल का एक बेटा भी है जिसका नाम वरदान है।
विक्रांत मैसी का वर्क फ्रंट
विक्रांत मैसी फ़िल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म की खूब तारीफ हुई है। अब एक्टर अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिसमें दो फिल्में शामिल है। इसमें से एक ‘आंखों की गुस्ताखियां’ और दूसरी ‘यार जिगरी’ है।





