back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विजय देवरकोंडा और रश्मिका की शादी ने खींचा सबका ध्यान, एक्टर का पहनावा देख फैंस हुए हैरान

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बच चुके हैं और लोगों ने बधाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी कई दिनों से सुर्खियों में छाई हुई हैहैं। लोग इस दिन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे अब वह दिन आ ही गया आपको बता दें कि, 26 फरवरी को कपल्स शादी के बंधन में बन चुके हैं उन्होंने आप अपनी शादी से जुड़ी तस्वीरें भी शेर की है इसमें रश्मिका से ज्यादा विजय देवरकोंडा अपने पहनावा के कारण चर्चा में आ गए हैं।

ऐसा था विजय देवराकोंडा का पहनावा 

शादियों में दूल्हे का पहनावा साधारण रखा जाता है, लेकिन विजय ने परंपरा को पूरी शान से अपनाते हुए खुद को अलग अंदाज में पेश किया। इसके बाद हर कोई उन्हें अलग अंदाज से देखने लगा।विजय ने आइवरी रंग की सिल्क धोती पहनी थी, जिसके साथ गहरे लाल रंग का अंगवस्त्रम था। उनका पहनावा सादगी भरा होते हुए भी बेहद अट्रैक्टिव लग रहा था।

आभूषण और आलता ने खींचा ध्यान

ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ उन्होंने टेंपल आर्ट के भारी सोने के गहने पहने, जिसने उनके लुक को राजसी बना दिया। जब एक्टर ने शादी की तस्वीरें शेयर की तब कई लोगों ने उनका ऐसा लुक देखकर काफी हैरान हो गए और उनकी तारीफ करने लगे उनका लुक काफी सुर्खियां खींच रहा है खास कर उनके पैरों में लगा हुआ आलता। 

इसके साथ ही एक्टर के गले में चौड़ा और लंबा सोने का हार था, जिस पर बारीक नक्काशी की गई थी। इसके नीचे एक छोटा गोल्ड चेन भी था, जिससे लुक में परतें दिखाई दे रही थीं। हाथों में मोटे सोने के कड़े और बाजूबंद थे। एक खास आर्म गार्ड कवच जैसा दिख रहा था, जिसने उनके लुक में योद्धा जैसा फील दिया। 

विजय विजय देवरकोंडा ने बनाया नया ट्रेंड

इस अंदाज में तैयार होकर विजय देवराकोंडा ने नया ट्रेन चालू कर दिया कि दूल्हे भी फैशन में पीछे नहीं हैं। उन्होंने साबित किया कि परंपरा और स्टाइल साथ-साथ चल सकते हैं। विजय देवरकोंडा की एक्टिंग और करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्में की है और अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है अब आने वाले सालों में भी उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट है।

Advertisementspot_img

Also Read:

श्रीवल्ली आज बनेंगी विजय की दुल्हनिया, अंगारों पर डांस से लूटी महफिल सासू मां ने दिया खास तोहफा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आज सबसे बड़ी और दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सुपरस्टार...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...