नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । निर्देशक वेत्रिमारन की पीरियड ड्रामा फिल्म विदुथलाई पार्ट 2 रिलीज़ हो गई है। विजय सेतुपति स्टारर इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सात करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म में विजय सेतुपति के साथ सोरी मुथुचामी और मंजू वारियर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
50 करोड़ के बजट में बनी है Viduthalai Part 2
विदुथलई पार्ट 2 साल 2023 में रिलीज़ हुई फिल्म विदुथलई पार्ट 1 का सीक्वल है। यह फिल्म 50 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई है। फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये कमए हैं। इसमें से 6.6 करोड़ तमिल बॉक्स ऑफिस से और 40 लाख रुपये तेलुगु बॉक्स ऑफिस से कमाए हैं। कमाई के नए रिकॉर्ड्स बना रही Pushpa 2 से तुलना करें तो शुक्रवार को अपनी रिलीज़ के 16वें दिन पुष्पा ने तमिल बॉक्स ऑफिस पर 30 लाख और तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर 2.4 करोड़ रुपये की कमाई की है।
लघु कहानी थुनाइवन का रूपांतरण
यह फिल्म एलरेड कुमार और वेत्रिमारन द्वारा निर्मित फिल्म जयमोहन की लघु कहानी थुनाइवन का रूपांतरण है। कहानी एक अलगाववादी समूह के नेता के साथ एक पुलिस कांस्टेबल के विवाद पर आधारित है। इसके स्टार कलाकारों में भवानी श्री, गौतम वासुदेव, राजीव मेनन, बोस वेंकट, तमीज़, चेतन, आर्यन, मुन्नार, रमेश, विंसेंट अशोकन, अनुराग कश्यप, इलावरसु, बालाजी शक्तिवेल, सरवना सुब्बैया, पावेल नवगीथन, सरदार सत्य और केन करुणास प्रमुख हैं।
‘वनवास’ का पहले दिन का कलेक्शन
हाल ही में फिल्म ‘वनवास’ भी रिलीज हुई है। फिल्म को पहले दिन ‘मुफासा: द लायन किंग’ के साथ क्लैश करना पड़ा। 20 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 60 लाख रुपए की ही कमाई की। ठंडी ओपनिंग के रिलीज के पहले दिन एक करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।





