back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉक्स ऑफिस पर Vicky Kaushal की फिल्म Chhaava की जबरदस्त पकड़, जानिए अब तक कितना किया कलेक्शन

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' ने केवल 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। चारों तरफ बस इस फिल्म की ही तारीफ हो रही है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के रिलीज के होते ही जबरदस्त ओपनिंग के साथ इस फिल्म का कलेक्शन भी चालू हो गया था। इस फिल्म कोलक्ष्मण उत्तेकर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में विक्की कौशल का दमदार लुक भी नजर आ रहा है जिसे हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की काफी तारीफें हो रही है। अब इस फिल्म के तीसरे दिन का भी कलेक्शन सामने आ गया है।

फिल्म छावा ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन 

फिल्म के पहले दिन की बात करें तो ओपनिंग डे में इस फिल्म ने 31 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन तक फिल्म 37 करोड़ का कलेक्शन किया। वही आप तीसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने 48.5 करोड़ तक पहुंचा। इसके चलते फिल्म ने 116.5 करोड़ की कमाई भारत में कर ली है जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा पहले वीकेंड पर 150 करोड़ के पास पहुंच गया है। लगातार फिल्म के लिए दर्शकों का उत्साह देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म आगे भी जबरदस्त कलेक्शन कर सकती है। 

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज की बायोपिक है। जो छत्रपति शिवाजी के पुत्र थे। इस किरदार को विक्की कौशल ने निभाया है। आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए विक्की कौशल ने काफी ज्यादा अपना वजन भी बढ़ाया है। इस फिल्म की सबसे ज्यादा डिमांड महाराष्ट्र में हो रही है। डे और नाइट दोनों समय ही काफी ज्यादा टिकट बिक रहे हैं। वहीं इस फिल्म में मुगल बादशाह औरंगजेब के खिलाफ संभाजी की लड़ाई को दिखाया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

विजय देवरकोंडा और रश्मिका की शादी ने खींचा सबका ध्यान, एक्टर का पहनावा देख फैंस हुए हैरान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी कई दिनों से सुर्खियों में छाई हुई हैहैं। लोग इस दिन का बड़ी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...