नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ और विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बड़े पर्दे पर क्रेश हो रही थी। फिल्म ‘छावा’ की रिलीज डेट 6 दिसंबर और ‘पुष्पा 2 द रूल’की रिलीज डेट 5 दिसंबर तय की गई थी। लेकिन छावा फिल्म के मेकर्स ने ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के क्रैश से सबक लेते हुए छावा फिल्म की रिलीजिंग डेट को पोस्टपोन कर दिया है। फिल्म के ट्रेड को समझते हुए अब फिल्म ‘छावा’ को अगले साल 2025 में वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में हैं।
फिल्म छावा के मेकर्स से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म अब 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्की कौशल ने मराठा वॉरियर छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। वहीं अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उठकर ने किया है। फिल्म के अन्य कलाकारों में रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से इस फिल्म को यू/ए 13 प्लस रेटिंग मिली है।
दिलचस्प बात यह है कि नई रिलीज की तारीख का विशेष महत्व है, क्योंकि यह 19 फरवरी 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के साथ मेल खाती है। विक्की इससे पहले लक्ष्मण उतेकर के साथ फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में काम कर चुके हैं, जिसमें अभिनेत्री सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में थीं।
बॉक्स ऑफिस क्लैश का खौफ
बॉक्स ऑफिस पर इस साल ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ का टकराव हुआ था, दोनों ही फिल्में 1 नवंबर को रिलीज की गई थी। फिल्म ट्रेड को हुए नुकसान में फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को इस टकराव का नुकसान झेलना पड़ा। यह फिल्म रिलीज के बाद से अब तक अपना बजट भी वसूल नहीं कर सकी है। ऐसे में यह कह सकते हैं कि छावा के मेकर्स फिल्म ट्रेड के इस नुकसान को अच्छे से भांपने के बाद अपनी फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।





