back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘वध 2’ और ‘भाभी जी घर पर हैं’ की कमाई में लगातार गिरावट, जानिए अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन

‘वध 2’ और ‘भाभी जी घर पर हैं’ को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म ‘वध 2’ और आसिफ शेख की ‘भाभी जी घर पर हैं’ अब सिनेमाघरों में पांचवें दिन में प्रवेश कर चुकी हैं। शुरुआती रिलीज के उत्साह के बाद दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कमाई में लगातार गिरावट आ रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रिया दोनों फिल्मों के प्रति सकारात्मक बनी हुई है। अब तक का कलेक्शन दर्शाता है कि शुरुआती हिट के बावजूद सप्ताह के मध्य तक रफ्तार धीमी पड़ गई है। चलिए जानते हैं इन दोनों फिल्‍मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

Vadh 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म ‘वध 2’ ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 27 लाख रुपये की कमाई दर्ज की है। देशभर में अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 2.93 करोड़ रुपये हो चुका है। बता करें वर्ल्डवाइड स्तर की तो ‘वध 2’ ने 3.14 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले वीकेंड में दर्शकों की संख्या बढ़ने के साथ फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।

‘भाभी जी घर पर हैं’ की कमाई

आसिफ शेख की फिल्म ‘भाभी जी घर पर हैं’ की बॉक्स ऑफिस कमाई लगातार धीमी होती दिख रही है। फिल्म ने पांचवें दिन सिर्फ 17 लाख रुपये की कमाई की है। भारत में अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 1.19 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जबकि वर्ल्डवाइड स्तर पर इसकी कमाई 1.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। यह फिल्म प्रसिद्ध टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ पर आधारित है।

दर्शकों का क्या है रुझान?

पहले भाग ‘वध’ को दर्शकों ने खूब सराहा था और मर्डर मिस्ट्री पर आधारित कहानी को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। ‘वध 2’ भी थ्रिलर जॉनर की फिल्म है और रिलीज के बाद दर्शक इसकी कहानी और ट्विस्ट को लेकर काफी प्रभावित हुए। वहीं दूसरी ओर, ‘भाभी जी घर पर हैं’ फिल्म को लेकर टीवी सीरियल के फैंस में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि बॉक्स ऑफिस कमाई धीमी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के बीच आखिरकार शुक्रवार को फिल्म The Kerala Story 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। निर्देशक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...