
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क | फिल्म यू टी 69 आज रिलीज हो चुकी है। इसमें करना कुंद्रा की फिल्म को लोगों ने कुछ हद तक पसंद किया है। इस फिल्म में उनकी निजी लाइफ को दर्शाया गया है। वे शिल्पा शेट्टी के पति के तौर पर जाने जाते थे, लेकिन अभी की बात करें तो उनका किरदार काफी रोचक लग रहा है। ये फिल्म उनकी एरेस्टिंग पर आधारित है। उनको 2021 में पोर्नोग्राफी केस में हिरासत में लिया गया। जिसके बाद इस केस से संबंध औऱ जेल की लाइफ को भी फिल्म में दिखाया गया है।
फिल्म के रिलीज होने के पहले फिल्म की काफी चर्चा हो रही थी। लेकिन लोगों को नहीं लग रहा था कि फिल्म इतना नाम कमाने में कामयाब रहेगी। जनता ने फिल्म को खूब पसंद किया है। एक दर्शक ने कहा कि फिल्म एक रियल लाइफ पर आधारित है जो कि सच्ची कहानी है। ये फिल्म में राज कुंद्रा का किरदार भी काफी बेहतर रहा। राज कुंद्रा का फेवर करते हुए दूसरे दर्शक ने बताया कि फिल्म में दिखाया गया कि उन्होंने जेल में रहने के दौरान क्या चीज फेस किया था। एक दर्शक फिल्म की स्टोरी और राज उनकी एक्टिंग को औसत बताते हैं।
राज कुंद्रा ने UT69 में रियल लाइफ का किरदार निभाया है। इस दौरान जेल में उन्होंने 63 दिन बिताया था। जिसको उन्होंने फिल्म के जरिए लोगों को दिखाने का प्रयास किया है। फिल्म में दिखाया गया कि उनको जेल में कोई भी वीईपी ट्रीटमेंट नही दिया गया। उनको बाकी लोगों की तरह ही जेल भी समय बिताना पड़ गया। उसके बाद फिल्म मे उनकी पूरी रियल लाइफ से जुड़े तथ्यों को दर्शाया गया है। वे इस फिल्म के दौरान काफी मायूस लग रहे हैं। स्पष्च तौर पर कहा जाए तो जेल में रहते हुए उनके जीवन में काफी मुश्किल था। वहीं दर्शक की मान रहे हैं कि ये फिल्म सच्ची है। इसमें सबकुछ साफ तौर पर दिखाया गया है।