फिल्म 'LSD 2' में अपना जादू चलाने को तैयार Urfi Javed, जानिए कैसा होगा किरदार

एकता कपूर और शोभा कपूर की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' से ऊर्फी जावेद बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं।
LSD 2 Movie
LSD 2 Moviewww.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, इस फिल्म को लेकर ताजा अपडेट आई है। अपनी ड्रेसिंग सेंस और ड्रामा से सोशल मीडिया पर जादू चलाने वाली उर्फी जावेद बड़े स्क्रीन पर अपना डेब्यू करती नजर आने वाली हैं।

फिल्म की कहानी

फिल्म के पार्ट-1 में प्यार की उस कहानी को दिखाया गया था जो उसे दूर का हिस्सा थी। लेकिन पार्ट 2 में इंटरनेट के जमाने में प्यार और रिलेशनशिप की अनोखी कहानी दिखने वाली हैं। वहीं, इस फिल्म के जरिए उर्फी जावेद का बॉलीवुड डेब्यू होगा। सोशल मीडिया की दुनिया का मशहूर चेहरा होने के चलते उर्फी जावेद को इस फिल्म के लिए बिलकुल उपयुक्त कलाकार माना जा रहा है।

19 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि, इस फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा प्रोड्यूसर किया है।और यह दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन में बन रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। ये फिल्म 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।

बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थी उर्फी जावेद

ऊर्फी जावेद के वर्क फ्रेंड की बात करें तो वह कई सीरियल में काम कर चुकी हैं। वहीं, उन्हें आखिरी बार बिग बॉस ओटीटी में शो में देखा गया था। इसके बाद भी वह कई रियलिटी शो में नजर आई लेकिन किसी में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया। हालांकि अभी तक कुल्फी के किरदार की जानकारी नहीं मिली है लेकिन इस खबर से फैंस काफी खुश है।

निमृत कौर अहलूवालिया ने छोड़ दी फिल्म

एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया टीवी सीरियल का काफी बड़ा नाम है। उन्होंने कई बड़ी टीवी सीरियल्स किए हुए हैं। आखरी बार उन्हें बिग बॉस 16 में देखा गया था। उसी दौरान एकता कपूर ने उन्हें फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' के लिए मुख्य अभिनेत्री के रूप में साइन किया था। वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला था कि एक्ट्रेस ने इस फिल्म में अधिक इंटीमेट सीन होने के कारण अपने हाथ पीछे खींच लिए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar - रफ्तार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in