back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी, जानिए पूरा वाक्या

उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा, ''किसी ने मुझे नीरज पांडेय के ऑफिस से कॉल किया था।

मुंबई, एजेंसी। एक्ट्रेस व मॉडल उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर लगातार कुछ न कुछ पोस्ट कर खबरों में बनी रहती हैं। उर्फी अपने हॉट अंदाज को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। उर्फी को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले भी उर्फी को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसकी उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

उर्फी ने जान से मारने की मिली धमकी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी
उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा, ”किसी ने मुझे नीरज पांडेय के ऑफिस से कॉल किया था। दूसरे व्यक्ति ने मुझे बताया कि वह डायरेक्टर का असिस्टेंट है और कहा कि सर ने मुझे मिलने के लिए बुलाया है। मैं जवाब देती हूं कि मैं किसी से मिलने से पहले प्रोजेक्ट के बारे में जानना चाहूंगी। यह सुनकर वह व्यक्ति भड़क गया। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई नीरज पांडे का अपमान करने की?”

बिना डिटेल के मीटिंग में आने से इनकार कर दिया

उन्होंने आगे कहा, ”उसने मुझसे कहा कि वह मेरी कार का नंबर और सब कुछ जानता है और मैं जिस तरह के कपड़े पहनती हूं, उसके कारण मुझे पीट-पीटकर मार डाला जाना चाहिए। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि मैंने बिना डिटेल के मीटिंग में आने से इनकार कर दिया। निर्देशक नीरज पांडे ने अभी तक इस पर कोई कमेंट नहीं किया है। उन्होंने ए वेडनसडे, बेबी और स्पेशल 26 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Border 2 Box Office Day 8: कमाई में आई गिरावट, फिर भी सनी देओल की फिल्म ने पार किए 233 करोड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद अब रफ्तार थोड़ी धीमी कर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...