back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आर्यन खान के समर्थन में आई उर्फी जावेद

मुंबई,13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद बॉलीवुड शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के समर्थन में इतर आई है। एनसीबी द्वारा हिरासत में लेने के बाद आर्यन पर कई आरोप लगाए गए है, कि वह एक क्रूज पार्टी में शामिल हुए थे, जहाँ ड्रग्स का सेवन किया जा रहा था। फिलहाल आर्यन हिरासत में है और मामले की जांच की जा रही है। मामले में उर्फी ने कहा कि उसे शायद इस सदमे से बाहर आने में बहुत समय लगेगा। अदालत के फैसले से पहले ही लोग उसे सिर्फ इसलिए कोसने लगे हैं क्योंकि वह शाहरुख खान का बेटा है। हम दुष्कर्म और हत्याओं के लिए समान आक्रोश क्यों नहीं दिखाते। हमें अदालत के फैसले से पहले ही अभिनेताओं को शर्मसार करने की जल्दी रहती हैं। जब रेपिस्ट को शर्मसार करने की बात आती है तो हम इतनी जल्दी क्यों नहीं करते हैं? उर्फी अपने एयरपोर्ट लुक्स और बड़े भैया की दुल्हनिया, मेरी दुर्गा और बेपनाह जैसे शो के लिए सुर्खियां बटोरने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेता, धार्मिक गुरु आरोपों का सामना कर रहे हैं। रेप के बाद भी लोग उन्हें पूजते हैं, और हम एक बच्चे के पीछे पड़े है जिसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन सार्वजनिक रूप से इतना मारा जा रहा है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...