back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उर्फी जावेद बॉलीवुड सेलेब्स को क्यों लगा रही हैं मक्खन ? निक जीजू और Stree श्रद्धा को भी किया खास मैसेज

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने खास अंदाज में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को मैसेज भेजा है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उर्फी सेलेब्स को इतना मक्खन क्यों लगा रही हैं ?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया सेंसेशन और फैशन दीवा उर्फी जावेद इस समय अपनी वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को भी इस सीरीज को देखने के लिए कहा है। उर्फी जावेद ने एक पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें वह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को मक्खन लगाती नजर आ रही हैं। अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने सेलेब्स के साथ इंस्टा चैट की फोटो शेयर की है, जिसमें वह खास अंदाज में सेलेब्स से फॉलो करने की रिक्वेस्ट कर रही हैं।

443e038ea0194de8f3e49fdfdf0b4c19-WhatsApp Image 2024-08-27 at 13.17.22.jpeg

दिलजीत दोसांझ को किया मैसेज

उर्फी जावेद ने जो पोस्ट शेयर किया है उसके कैप्शन में लिखा है, ‘यार इन लोगों ने तो अब तक फॉलो नहीं किया, लेकिन आप तो #FollowKarloYaar।’ बता दें कि, उर्फी जावेद ने पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को भी मैसेज किया है। इस स्क्रीनशॉट में एक्ट्रेस ने लिखा है, टेलीफोन का लंबा तार, आप मेरे फेवरेट सरदार, अब इसी बात पे #FollowKarloYaar।’

65748f6c1665ad9d48d4bb71ee65ff28-WhatsApp Image 2024-08-27 at 13.17.22 (1).jpeg

कियारा आडवाणी को किया मैसेज 

उर्फी जावेद ने सिर्फ दिलजीत दोसांझ को ही नहीं बल्कि कियारा आडवाणी को भी मक्खन लगाया है। एक्ट्रेस ने खास अंदाज में लिखा है, ‘यार कियारा, दस रुपये की पेप्सी, तुम हो सबसे सेक्सी, इस बात पे #FollowKarloYaar।’

95302f50926fac73e5bf35f54e0cd1a3-WhatsApp Image 2024-08-27 at 13.17.21.jpeg

शाहरुख खान को भी लगाया मक्खन 

फैशन डीवा ऊर्फी जावेद ने किंग खान को भी मक्खन लगाया है। रिक्वेस्ट फॉलो करने के लिए एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘प्लीज शाहरुख सर #FollowKarloYaar।’

7ae29ed5bf3cb6639b9171844a40dc3f-WhatsApp Image 2024-08-27 at 13.21.29.jpeg

उर्फी ने स्त्री से की रिक्वेस्ट

उर्फी जावेद ने स्त्री यानी श्रद्धा कपूर को से भी फॉलो करने की रिक्वेस्ट की है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हेलो श्रद्धा, मुबारक ऑन स्त्री, प्लीज अब तो #FollowKarloYaar। अमेजन का सब्सक्रिप्शन नहीं है फ्री, लेकिन मुझे फॉलो कर लो स्त्री।’

003057047a998d2de6bb9f1697c27d0c-WhatsApp Image 2024-08-27 at 13.21.28.jpeg

प्रियंका चोपड़ा की तारीफ

बॉलीवुड की देसी गर्ल को भी उर्फी जावेद ने स्पेशल तरीके से फॉलो करने के लिए रिक्वेस्ट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘वोदका का शॉट, प्रियंका सबसे हॉट, अब इस बात पे प्लीज #FollowKarloYaar।’

a64a6b8fd86e95c2c3eca72256f8a162-WhatsApp Image 2024-08-27 at 13.21.28 (1).jpeg

उर्फी ने आलिया भट्ट को किया मैसेज

फॉलो करने के लिए ऊर्फी जावेद ने आलिया भट्ट से भी रिक्वेस्ट किया है। एक्ट्रेस ने आलिया भट्ट को स्पेशल मैसेज लिखा, ‘सबको है सक्सेस की चुल, आलिया है सबसे ब्यूटीफुल, अब इस बात पे #FollowKarloYaar।’ 

2bdc3aee5079fd4b5b6a15856db252d7-WhatsApp Image 2024-08-27 at 13.21.27.jpeg

रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं उर्फी 

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने रणवीर सिंह की भी खास तारीफ की है। एक्टर के चुलबुलेपन को देखते हुए उनके लिए उर्फी ने खास अंदाज में मैसेज भेजा है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘खाने में आज बिरयानी है, रणवीर सिंह तूफानी है, अब तो प्लीज #FollowKarloYaar।’

f6e6f30afc684b7702f07626d651c19d-WhatsApp Image 2024-08-27 at 13.21.27 (1).jpeg

उर्फी निक जीजू को किया मैसेज

सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि उर्फी जावेद का मैसेज विदेश तक पहुंचा है। बता दें कि, एक्ट्रेस ने प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को भी मैसेज किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘पुलाव में जीरा, मेरी जीजा हीरा, जीजू प्लीज #FollowKarloYaar।’

सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आया अंदाज

जिस तरह से ऊर्फी जावेद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को मैसेज कर रही हैं उनका यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने कहा है सिलेबस को मक्खन लगाने का अंदाज काफी क्यूट है। इतना ही नहीं, उर्फी की सीरीज देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी से जुड़ा किया खुलासा, बोलीं कई लोगों ने आपत्ति जताई थी…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी इंडियन फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...