back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

The Traitors शो में टॉप- 5 स्टार्स को पछाड़ विनर बनीं उर्फी जावेद और निकिता लूथर, जीते इतने लाख रुपए

करण जौहर के होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ' द ट्रेटर्स ' के पहले सीजन के विनर बनकर सामने आए उर्फी जावेद और निकिता लूथर।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ जिसे करण जौहर द्वारा होस्ट किया जा रहा है, इस पहले सीजन के विनर बनकर उभरे उर्फी जावेद और निकिता लूथर । जिसमें उन्होंने अपने साथी सुधांशु पांडे के साथ हर्ष गुजराल और पूरव झा को हराकर ₹70 लाख का इनाम जीता। आखिरी एपिसोड में उर्फी और निकिता ने अपने साथी सुधांशु पांडे के साथ हर्ष गुजराल और पूरव झा को वोट देकर बाहर कर दिया।  

ग्रैंड फिनाले में पहुंचने वाले टॉप- 5 प्रतियोगी

बता दे,इससे पहले पिछले एपिसोड की शुरुआत शाक के घेरे से हुई थी। जहां अपूर्वा मखीजा को एलिमिनेट किया गया। ग्रैंड फिनाले में पहुंचने वाले टॉप- 5 प्रतियोगी उर्फी, निकिता, सुधांशु, पूरव और हर्ष थे। जहां आखिरी दिन, जैस्मीन भसीन की हत्या हर्ष गुजराल और पूरव झा ने की थी। सबसे जरूरी बात जब पूरव ने बिलियर्ड रूम में हर्ष के साथ अपनी अगली चाल के बारे में चर्चा की। जिसे उर्फी ने बाहर से सुना और कहा उन्हें लगता है कि पूरव गद्दार है और इसी वजह से उनका एलिमिनेशन हुआ। 

‘द ट्रेटर्स’ का विनर

फिनाले में गद्दारों को वोट देने के लिए उर्फी जावेद और निकिता ने एक-दूसरे पर भरोसा किया, अंत में, दोनों जिंदा बचने वाली आखिरी महिला थीं। और उन्हें शो का विनर घोषित किया गया। उनके बीच कुल ईनाम राशि 70,05,000 बांटी गई। इसमें उर्फी को भरोसा नही हो रहा था कि उन्होनें फाइनली शो जीता है। यह खिताब जीतना उन सभी को जवाब था, जिन्होंने शुरू से ही उन पर शक किया था। इस बीच, निकिता भी शो जीत गईं जो पहले ही दिन से चौंकाने वाले तरीके से बाहर हो गई थीं।

‘द ट्रेटर्स’ में खेल का तरीका

‘द ट्रेटर्स’ में कंटेस्टेंट्स का एक ग्रुप बना था, जिन्हें मिलकर निर्दोष लोगों से विश्वासघाती को खत्म करना था। निर्दोष को यह पता लगाने का काम सौंपा गया था कि, विश्वासघाती कौन है और खेल में उनकी हत्या होने से पहले उन्हें वोट देकर बाहर करना था। इस रियलिटी सीरियल का मूल वर्जन डच जिसे डी वेराडर्स कहा जाता है। शो के अमेरिकी और ब्रिटिश वर्जन भी मौजूद हैं।

‘द ट्रेटर्स’ के कंटेस्टेंट्स

इस ‘द ट्रेटर्स’ के भारतीय वर्जन में 20 प्रतिभागी शामिल थें, जिसमें पूरव झा, करण कुंद्रा, हर्ष गुजराल, आशीष जी विद्यार्थी, अपूर्व उर्फ रिबेल किड, जैस्मीन भसीन, लक्ष्मी लक्ष्मी मांचू, रफ़्तार, एलनाज नोरौजी, निकिता लूथर, अंशुला कपूर, राज कुंद्रा, उर्फी जावेद, महीप कपूर, जन्नत जुबैर, मुकेश छाबड़ा, सुधांशु पांडे, साहिल सलाथिया और सूफी मोतीवाला इसमें मौजूद थे। वही अब कुछ दिन पहले ही शो के दूसरे सीजन की घोषणा मेकर्स ने कर दी थी। जो जल्द आनेवाला है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...