नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साल के शुरुआत से ही रोमांटिक ड्रामा एक्शन कॉमेडी कई प्रकार की फिल्में रिलीज होती चली गई और दर्शकों को एंटरटेन करती चली गई। वहीं साल की आखिरी दिनों में भी कई फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं। जो सिनेमाघरों में एक दूसरे को टक्कर देती हुई नजर आएंगी और दर्शकों को भरपूर मात्रा में एंटरटेन कराएगी। तो चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।
साल की आखिरी में रिलीज होगी यह फिल्में
इस हफ्ते बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं।इस सूची में सबसे पहले हॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘अवतार’ का तीसरा भाग ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।यह साल 2022 में आई ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का सीक्वल है। फिल्म में सैम वर्थिंगटन, ज़ो सलदाना, स्टीफन लैंग, सिगोरनी वीवर, जोएल डेविड मूर, सीसीएच पाउंडर, जियोवानी रिबसी, दिलीप राव, मैट गेराल्ड, केट विंसलेट, क्लिफ कर्टिस, एडी फाल्को, ब्रेंडन कोवेल, जेमाइन क्लेमेंट, ब्रिटेन डाल्टन और ट्रिनिटी जो-ली फिर से नजर आने वाले हैं।
दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी
इस फिल्म का ट्रेलर जैसे ही सामने आया था दर्शन इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं या फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें एक व्यक्ति की दूसरी शादी दिखाई जाती हैं। ये 19 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में बॉलीवुड की महिमा चौधरी और संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं।
तू मेरी मैं तेरा
अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म तू मेरी मैं तेरा भी दिसंबर के लास्ट में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म का ट्रेलर नवंबर में ही आ चुका है दर्शक इस फिल्म के लिए भी अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं कार्तिक और अनन्या हर बड़े प्लेटफार्म पर जाकर अपनी फिल्म का प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघर में दस्तक देने को बिल्कुल तैयार है।




