नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में अक्सर चूक का मामला सामने आता रहता है। बीते दिन एक्टर के घर में कुछ ऐसा ही हुआ। सलमान खान के घर में ईशा छाबड़ा नाम की लड़की ने घुसने की कोशिश की इसके बाद उसे तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद ईशा छाबड़ा ने बताया की सलामन खान ने उसे बुलाया था लेकिन इसमें कोई सच्चाई सामने आई। वहीं अब ईशा को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।
सलमान खान के घर 2 दिन में दो बार घुसपैठ की कोशिश
सलमान खान की सुरक्षा को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आती हैं। लगतार एक्टर को मिल रही धमकियों को देखते हुए उनके घर की सुरक्षा को काफी ज्यादा बढ़ा दिया गया हैं। बीच सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक बार फिर किसी अज्ञात शख्स ने घुसपैठ करने की कोशिश की। दो दिन के भीतर दो बार ये घुसपैठ की कोशिश हुई है। बता दें कि, इसका पहला मामला 20 मई मंगल वॉर को सामने आय था। जब एक शख्स घर में घुस आया था वहीं अब 2 दिन बाद ही एक लड़की एक्टर के घर में घुस आई थी। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस कर रही जांच पड़ताल
जांच के दौरान पता चला कि लड़की का नाम ईशा छाबड़ा है और वो एक मॉडल हैं। पुलिस पूछताछ में ईशा छाबड़ा ने सलमान खान के घर में घुसने की पूरी जानकारी दी है उसने बताया की जब वो घर में गई तो सिक्योरिटी गार्ड को उसने कहा कि उसे इमारत को चौथी मंजिल पर जाना है. ईशा जब इमारत के अंदर गई तब उसने लिफ्ट ली और सीधे तीसरी मंजिल पर गई वहां से लिफ्ट लेकर वो पहली मंजिल पर आई इसी बीच जब दूसरा सिक्योरिटी गार्ड ऊपर पहली मंजिल पर गया उसने ईशा को देखा तो ईशा ने कहा सलामन खान ने बुलाया है। लेकिन जब सलमान खान से पूछा गया तो ये बात गलत निकली। जांच पड़ताल करने के बाद अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पहले ही बढ़ाई गई थी एक्टर की सुरक्षा
आपको बता दें कि एक्टर से जुड़े इस प्रकार के मामले पहले भी दर्ज हो चुके हैं। जब से एक्टर को लॉरेंस बिश्नोई से धमिकयां मिलना शुरू हुई हैं उनके घर और उनकी जान की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यहाँ तक उनके घर की बालकनी को भी बुलेटप्रूफ ग्लास से कवर कर दिया गया है।





