Priyanka Chahar Choudhary के गंदे कपड़े और बिखरे बाल की पता चली सच्चाई, इस करण से बदला था रूप

प्रियंका चाहर चौधरी के एक वीडियो ने उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में प्रियंका बिल्कुल पागल के किरदार में नजर आ रही हैं।
Priyanka Chahar Choudhary
Priyanka Chahar Choudhary www.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 16 में अपने दमदार अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीतने वाली प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका बिखरे बाल और गंदे कपडे में नजर आ रही हैं। जिसे देखकर उनके फैंस चिंतित हो उठे हैं। लेकिन अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आई हैं।

इस हाल में दिखीं एक्ट्रेस

सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर का वीडियो वायरल हो रहा है इसमें प्रियंका दूर गंदे से कपड़े पहने कहीं से चली आ रही हैं, उनके कपड़ों पर मिट्टी लगी है और बाल पूरी तरह से बिखरे हुए हैं। ये कहना गलत नहीं होगा की एक्ट्रेस बिल्कुल पागलो जैसी लग रही हैं। चलते-चलते वह अचानक होटल के पास पहुंचती हैं, जहां चेकिंग होती रहती है। सिक्योरिटी गार्ड उन्हें रोक देते हैं। और उन्हें बगल खड़े होने के लिए बोलते हैं। इस वीडियो ने पुरे सोशल मीडिया का ध्यान अपने तरफ आकर्षित कर लिया है।

प्रियंका चाहर का नया गाना

प्रियंका का ये बदला रूप देखकर आप हैरान व परेशान मत होइए क्योंकि उनका ये नया लुक एक म्यूजिक वीडियो का है। जो 10 अप्रैल को रिलीज हो गया हैं। गाने के बोल हैं 'दोस्त बनके' इस गाने में राहत फतेह अली खान ने अपनी आवाज दी है। और इस गाने में प्रियंका के साथ गुरनजर चट्ठा भी नजर आ रहे है।इस गाने में प्रियंका और गुरनजर चट्ठा के ऊपर कहानी घूमती है इसमें प्रियंका का एक पागल और गरीब वाला किरदार भी नजर आता है।जिसका एक छोटा सा पार्ट है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

अंकित गुप्ता के साथ बनाया वीडियो

प्रियंका चाहर चौधरी लंबे समय से सीरियल ‘उड़ारियां’ का हिस्सा रही हैं। जहां उनकी मुलाकात अंकित गुप्ता से हुई। अक्सर इनकी बॉन्डिंग देखी जाती थी फिर एक्ट्रेस को अंकित के साथ बिग बॉस16 में भी देखा गया था। वहां से लोगों को इनके प्यार का पता चला। अब हाल में ही प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया हैं। इसमें एक्ट्रेस ने अंकित गुप्ता के साथ अपने हाल में ही रिलीज हुए गाने 'दोस्त बनके' पर वीडियो बनाया हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar - रफ्तार:

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in