नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा आज दुनिया भर में फिल्मों के लिए मशहूर है। हॉलीवुड की फिल्में अपने बड़े-बड़े सेट और अलग सब्जेक्ट के लिए पहचानी जाती है, लेकिन हिंदी सिनेमा की बात ही कुछ और है। आज कुछ खास फिल्मों की अनसुनी कहानी के बारे में जानेंगे जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। इन मजेदार किस्सों में मुग़ल-ए-आज़म से लेकर शाहरुख खान की फिल्म DDLJ तक शामिल है। इन सभी फिल्मों और सीन्स के पीछे कई ऐसी कहानियां है, जो फैंस को भी पता नहीं है।
राज कपूर की फिल्म अंधविश्वास
साल 1978 में फिल्म ‘सत्यम शिवम’ रिलीज हुई थी जो लोगों को बहुत पसंद आई। इस फिल्म की अनसुनी कहानी यह है कि राज कपूर अंधविश्वासी हो गए थे। एक्टर ने शराब और मांसाहारी भोजन का त्याग कर दिया था।
इन भाषाओं में बनी मुगल-ए-आजम
हिस्टोरिकल फिल्म मुग़ल-ए-आज़म तीन भाषाओं में बनाई गई है। फिल्म मुग़ल-ए-आजम को हिंदी, इंग्लिश और तमिल भाषा में बनाया गया। तमिल भाषा वाली फिल्म फ्लॉप हो गई और इंग्लिश भाषा वाली का बुरा हाल हुआ। मुग़ल-ए-आज़म फिल्म हिंदी में सुपरहिट रही थी।
वहीदा रहमान
हिंदी सिनेमा में वहीदा रहमान इकलौती अकेली ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्होंने अमिताभ बच्चन की गर्लफ्रेंड और मां का किरदार निभाया है। अमिताभ बच्चन और वहीदा रहमान की फिल्म ‘धर्मा’ और ‘अदालत’ में वह एक्टर की गर्लफ्रेंड बनी हैं। इसके अलावा फिल्म ‘कुली’ और ‘त्रिशूल’ में एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया है।
फिल्म शोले में गब्बर का किरदार
फिल्म ‘शोले’ आज भी लोगों को बहुत पसंद आती है। इस फिल्म में अमजद खान गब्बर के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे। लेखक जावेद अख्तर को गब्बर के किरदार के लिए एक्टर की आवाज हल्की लग रही थी। इस किरदार के लिए डायरेक्ट की पहली पसंद डैनी डेन्जोंगपा थे, लेकिन किसी वजह से उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद यह किरदार अमजद खान को मिल गया।
दिलीप कुमार ने हॉलीवुड फिल्मों को किया मना
दिलीप कुमार का शानदार अभिनय लोग आज भी याद करते हैं। बता दें कि, एक्टर ने साल 1962 में इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के लिए लॉरेंस और अरेबिया को इनकार कर दिया था। आज के समय में हर एक अभिनेता का यह ख्वाब है कि वह हॉलीवुड में काम करें, लेकिन दिलीप कुमार ने इस मौके को ठुकरा दिया था।
सिनेमा में पहला किसिंग सीन
साल 1933 की फिल्म ‘करमा’ में पहला किसिंग सीन शूट किया गया था। एक्ट्रेस देविका रानी और एक्टर हिमांशु रॉय के बीच यह सीन फिल्माया गया था। इसके पीछे खास वजह यह भी है कि दोनों असल जिंदगी में पति-पत्नी थे।
करीना ने इस फिल्म में पहनी 130 ड्रेसेस
करीना कपूर खान के फैंस की लंबी लाइन लगी हुई है, लेकिन यह कोई नहीं जानता की एक्ट्रेस फिल्म हीरोइन में कितने ड्रेस पहन चुकी हैं। साल 2012 में आई फिल्म ‘हीरोइन’ में करीना कपूर ने 130 ड्रेस पहने थे। एक्ट्रेस की इन सभी ड्रेस को टॉप डिजाइनर ने डिजाइन किया था।
डीडीएलजे की पहली पसंद
फिल्म ‘डीडीएलजे’ में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में नजर आए। शाहरुख खान ने इस फिल्म में राज मल्होत्रा का किरदार निभाया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए शाहरुख खान पहली पसंद नहीं थे। फिल्म में राज मल्होत्रा का किरदार निभाने के लिए सैफ अली खान को पसंद किया गया था। इस किरदार के लिए हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज़ को भी अप्रोच किया गया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




