नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। साल 2025 से ही सिनेमाघर में एक से बढ़कर एक फिल्मों ने अपना जादू चलाया और दर्शकों को दीवाना बना दिया। नवंबर और दिसंबर में भी कई फिल्में रिलीज हुई जो दर्शकों पर छा गई और जोरदार कलेक्शन करती हुई दिखाई दी। इसमें कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा भी शामिल हो गई है। क्रिसमस को रिलीज हुई ये फिल्म ने काफी अच्छा खासा कलेक्शन किया। तो चलिए इस फिल्म के बारे में और इसके अलावा कई फिल्मों का कलेक्शन जानते हैं।
पहले ही दिन किया इतना कलेक्शन
क्रिसमस डे इस बात गुरुवार को पड़ा।गुरुवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से बहुत ही खास रहा।कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की अदाकारी वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रिलीज से पहले फिल्म की काफी चर्चा थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर इसने 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब मेकर्स ये अंदाजा लगा रहे हैं कि आने वाले वीकेंड पर या फिर काफी अच्छा खासा कलेक्शन कर सकती है क्योंकि इसके रिव्यू भी काफी अच्छे और शानदार मिल रहे हैं।
धुरंधर ने किए सिनेमाघरों में कब्जा
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धुंआदार कमाई कर रही है। ऐसे में कहीं ना कहीं इसका नुकसान करण जौहर की फिल्म को हुआ है। जो भी फिल्में नई रिलीज हो रही है धुरंधर का असर उन पर देखने को मिल रहा है।इस फिल्म ने भारत में तीन हफ्ते के भीतर ही 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया।हालांकि तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट भी आई लेकिन क्रिसमस के मौके पर फिल्म ने सारी भरपाई कर ली।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने अपनी रिलीज के 21वें दिन 26.50 करोड़ की कमाई कर ली है।इसी के साथ इस फिल्म का 21 दिनों का कुल कलेक्शन अब 633.50 करोड़ रुपये हो गया है।





