back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैंसिल हो गया पंचायत 3 के सचिव का ट्रांसफर, जितेंद्र कुमार की होगी वापसी

वेब सीरीज पंचायत 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, इसी के साथ अब जीतू भैया के सीरीज से बाहर होने की खबरों पर भी विराम लग गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फैंस वेब सीरीज पंचायत 3 का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स की तरफ से सीरीज का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें फुलेरा गांव के सचिव जितेंद्र कुमार गायब थे। इसके बाद यह कयास लगाया जाने लगा की ‘पंचायत 3‘ में जीतू भैया नजर नहीं आएंगे। वहीं अब इस खबर में ऐसा टर्निंग पॉइंट आया है इसके बाद जीतू भैया के गायब होने की खबर पर विराम लग गया है। आज पंचायत 3 का ट्रेलर रिलीज किया गया है जो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है वही जितेंद्र कुमार की वापसी से सीरीज का मजा डबल हो गया है क्योंकि फैंस के फेवरेट किरदार जीतू भैया लौट आए हैं।

इस तरह हुई जीतू भाई की एंट्री

पंचायत 3 के ट्रेलर में आप देखेंगे की फुलेरा गांव के सचिव जितेंद्र कुमार का ट्रांसफर कैंसिल हो जाता है और उनकी वापसी होती है। गांव में वापसी करने के साथ ही जितेंद्र कुमार यह सोचते हैं कि अब गांव की राजनीति का हिस्सा बिल्कुल नहीं बनेंगे। वही, सवाल यह भी है की बनराकस के होते हुए ऐसा हो सकता है क्या ? वह इस सीजन में अलग तरह की राजनीति खेलता है, जिसमें विधायक के साथ मिलकर प्रधान जी को पद से हटाना चाहता है। इतना ही नहीं वह गांव के लोगों को भी भड़का रहा है। सीरीज की कहानी सुनने से पता चलता है की कॉमेडी का तड़का भी भरपूर होगा।

सचिव जी और रिंकी का लव एंगल

वेब सीरीज पंचायत 3 इस बार खूब मजेदार होने वाली है क्योंकि इसमें आपको एक अलग तरह की राजनीति देखने को मिलेगी, जिसमें फुलेरा गांव को दो भागों में बांट दिया गया है। इतना ही नहीं लव एंगल से देखे तो सीरीज में सचिव जी और रिंकी के बीच में फ्लर्ट देखने को मिलेगा, ये सीन काफी मजेदार होने वाला है।

कब रिलीज होगी सीरीज

‘पंचायत 3’ वेब सीरीज का इंतजार हर किसी को है वहीं यह सीरीज 28 मई को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इतना ही नहीं इस सीरीज में आपको खास किरदार भी देखने को मिलेंगे जैसे नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय कलाकार शानदार भूमिका निभा रहे हैं। मेकर्स पंचायत 3 की वेब सीरीज का ट्रेलर 17 मई को रिलीज करने वाले थे, लेकिन उन्होंने दो दिन पहले ही फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, दस्तक देगी फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सिनेमाघर के साथ साथ OTT पर एक से बढ़कर एक फ़िल्में और सीरीज दस्तक देती है, जिसे आप घर पर...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵