नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। Munawar Faruqui की सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का ट्रेलर सामने आ गया है एमएक्स प्लेयर ने इसका ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर देख कर लगता है कि ‘फर्स्ट कॉपी’ में उस दौर की कहानी होगी, जब डीवीडी हुआ करती थी। मुनव्वर का यह नया अंदाज उनके फैंस को हैरान कर रहा है तो वही यह सीरीज जल्द ही Amazon MX Player पर रिलीज होने वाली है हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
सीरीज के ट्रेलर की कहानी
ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि मुनव्वर फारूकी एक कमरे में हैं। जहां डीवीडी सेटअप लगा हुआ है। और उसे दूर के बारे में सबको बताते हैं कि ये 1999 के दौर पर फिल्माई गई है, जब डीवीडी की उत्सुकता बड़े पर्दे पर देखी जाने वाली फिल्मों से ज्यादा होता थी। सीरीज में मुनव्वर पाइरेसी की दुनिया के बादशाह के रोल में नजर आने वाले हैं। जो दूसरे देशों से सीधी लाकर उसका बिजनेस किया करता है।
मुनव्वर फारूकी की पहली बॉलीवुड सीरीज
वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ से ही मुनव्वर बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज में मुनव्वर का अंदाज और उनके डायलॉग काफी ज्यादा लोगों को पसंद आ रहे हैं। माय मुनव्वर के करियर के बारे में बात करें तो वह एक कॉमेडियन है। वह स्टैंड अप कॉमेडी किया करते हैं। इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस रियलिटी शो सीजन 17 भी जीता हुआ है।
सीरीज में नजर आएंगे ये अन्य सितारे
मुनव्वर फारूकी के अलावा इस सीरीज में अन्य सितारों की भी झलक दिखाई जाती है उनके नाम के साथ। इस लिस्ट में क्रिस्टल डिसूजा, आशी सिंह, रजा मुराद, गुलशन ग्रोवर, शाकिब अयूब, इनामुल हक, मियांग चेंग भी नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस सीरीज की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। लेकिन ट्रेलर आने के बाद मुनव्वर फारूकी के साथ-साथ इन सितारों के भी फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं यह सीरीज देखने के लिए।





