back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रभास की फिल्म स्पिरिट के लिए शीर्ष की दो अभिनेत्रियों पर हो रहा विचार

हैदराबाद, 13 मई (आईएएनएस)। साउथ सुपरस्टार प्रभास हाल ही में पूजा हेगड़े के साथ राधे श्याम में दिखाई दिए थे। वह अब अपनी नई फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन का जिम्मा नाग अश्विन पर हैं। इसके अलावा प्रभास अगली नई फिल्म स्पिरिट में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन अर्जुन रेड्डी फेम संदीप रेड्डी वांगा करेंगे। फिल्म की हीरोइन का नाम तो सामने नही आया है परंतु ऐसे कायस लगाए जा रहें हैं कि, रश्मिका मंदाना या कियारा आडवाणी को प्रभास के साथ उनकी आगामी थ्रिलर ड्रामा, स्पिरिट में जोड़ा जाएगा। खबर है कि संदीप को लगता है कि या तो रश्मिका या कियारा फिल्म में प्रभास के लिए सबसे सही होंगी और वह जल्द ही उनमें से एक को फिल्म के लिए लॉक कर देंगे। जाहिर है कि, संदीप पहले से ही बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की एनिमल के लिए रश्मिका के साथ काम कर रहे हैं। दूसरी ओर, कियारा शंकर षणमुगम के निर्देशन में साउथ एक्टर राम चरण के साथ अभिनय कर रहीं हैं। एक बार जब प्रभास अपनी वर्तमान प्रतिबद्धताओं- प्रोजेक्ट के और सालार को पूरा कर लेंगे तो वह स्पिरिट के लिए काम करना शुरु कर देंगे। –आईएएनएस पीटी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵