Tiger and Kriti new song: गणपत मूवी का साॅन्ग 'हम आए है' हुआ रिलीज, टाइगर और कृति सेनन की डांस ने मचाया धमाल

Tiger and Kriti new song: टाइगर श्राॅफ औऱ कृति सेनन की अपकमिंग मूवी का साॅन्ग हम आए हैं रिलीज हो गया है। जिसमें दोनों की जोड़ी ने कमाल कर दिया है।
टाइगर और कृति सेनन का साॅन्ग हम आए हैं हुआ रिलीज
टाइगर और कृति सेनन का साॅन्ग हम आए हैं हुआ रिलीजweb

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क| बॉलीवुड अभिनेता टाइगर की आने वाली फिल्म गणपथ का पहला गाना शानदार तरीके रिलीज हो गया है। रिलीजी होते ही फैंस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में दोनो की जोड़ी कमाल लग रही है। वहीं डांस मूव्स से भी फैंस का दिल जीत लिया है। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर पर बन रही फिल्म गणपथ में टाइगर श्राफ के साथ कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की भूमिका अहम होने वाली है। फिल्म के पहले गाने ने आते ही धमाल मचा दिया है।

पार्टी साॅन्ग से दर्शकों का जीता दिल

यह गाना पार्टी सॉन्ग है जो फैंस का काफी मनोरंजन कर रहा है। गाने में टाइगर श्राॅफ का डांस और कृति सेनन की अदाएं दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री ने दोबारा फैंस को दीवाना बना दिया है। सिज़लिंग केमिस्ट्री और शानदार डांस मूव्स, अट्रेक्टिव चेन हुक-स्टेप से नजर नहीं हटने वाली है। गाना के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर रील्स भी बनना शुरु हो चुकी है।

20 अक्टूबर को रिलीड होगी फिल्म

गुड कंपनी के सहयोग से फिल्म बनाई जा रही है और विकास बहल द्वारा फिल्म को निर्देशित किया गया है। गणपथ का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा किया गया है। यह फिल्म 20 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने के लिए तैयार है।

9 साल बाद दिखेगी दोनों की जोड़ी

फिल्म गणपत निर्देशन विकास बहल द्वारा किया गया है। जो क्वीन और सुपर 30 जैसी शानदार फिल्म बना चुके हैं। फिल्म दशहरा के दौरान रिलीज की जाएगी।यह फिल्म टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के लिए खास है क्योंकि 9 साल पहले दोनों ने हीरोपंती में एक साथ काम किया था। अब दोबारा इनकी जोड़ी कमाल करने को तैयार है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-

Related Stories

No stories found.