back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संजीव कुमार के वो सबसे बेहतरीन किरदार, इन्होंने ही बनाया एक्टर को सुपरस्टार

संजीव कुमार की आज बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। ऐसे में उनके कुछ ऐसे किरदारों के बारे में जानते हैं जिन्होंने उनके करियर में चार चांद लगा दिया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। संजीव कुमार ने अपने पूरे फिल्मी सफर में दर्शकों पर अपना काफी जादू चलाया हैं।उनकी एक्टिंग का जादू आज तक दर्शकों के दिलों में राज करते हैं। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है।ऐसे में उनके कुछ ऐसे किरदारों के बारे में जानते हैं जिन्होंने फैंस का दिल जीत लिया और आज भी उन्हें सब उनके किरदार के नाम से जानते हैं।

एक्टर ने हिंदी सिनेमा को अर्जुन पंडित, शोले, आंधी, त्रिशूल, दस्तक जैसी और भी कई फिल्मों के रूप में नायाब तोहफे दिए। रोमांस हो, ड्रामा हो या कॉमेडी हो, संजीव कुमार अपने आप को किरदार में ढालना बखूबी जानते थे।

एक्टर के कुछ खास किरदार

इंस्पेक्टर राय, शिकार(1968

1968 में आई फिल्म ‘शिकार’ एक मर्डर मिस्ट्री है। इस फिल्म को आत्मा राम ने निर्मित और निर्देशित किया है, जो मशहूर अभिनेता, निर्माता और निर्देशक गुरुदत्त के छोटे भाई थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।फिल्म में संजीव कुमार का किरदार इंस्पेक्टर राय का है, जो इस हत्या की छानबीन करते हैं और असली गुनहगार को पकड़ते हैं।

विजयकमल एस. सिंह, खिलौना(1970)

साल 1970 में आई फिल्म ‘खिलौना’ एक ड्रामा फिल्म है। इसके निर्माता एल. वी. प्रसाद और निर्देशक चंदर वोहरा हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये सुपरहिट रही।इस फिल्म में एक पागल का बेहतरीन किरदार निभाने के लिए संजीव कुमार को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर के लिए नामित किया गया था। 

ठाकुर बलदेव सिंह, शोले

साल 1975 में फिल्म ‘शोले’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसके निर्माता जी. पी. सिप्पी और इसके निर्देशक रमेश सिप्पी हैं। इसमें एक्टर ने ठाकुर बलदेव सिंह का किरदार निभा कर दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह और पहचान बना ली थी।

अशोक आर. तिलक, अंगूर 

फिल्म ‘अंगूर(1982) एक कॉमेडी फिल्म थी। इसमें संजीव कुमार ने डबल रोल निभाया। फिल्म की कहानी, कॉमेडी काफी मजेदार थी। इस फिल्म को गुलजार ने निर्देशित किया था। इसे कल्ट कॉमेडी मूवी माना जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...