back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महादेव की भूमिका में नजर आए ये टीवी और बॉलीवुड के अभिनेता, अक्षय कुमार निभा चुके हैं 2 बार ऐसा किरदार

ये बॉलीवुड और टीवी के सितारें निभा चुके हैं महादेव का किरदार। अक्षय कुमार का भी नाम इस लीड में है शामिल। तो चलिए उनके बारे में जानते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सावन महादेव की भक्ति का एक अलग ही संबंध है जहां अब टीवी से लेकर बॉलीवुड तक महादेव के ही नारे गूजं रहे है, सावन का महीना शुरू हो गया है। सावन बहुत ही पवन महीना होता हैं इस दिन लोग भोलेनाथ की भक्ति में लींन रहते है।बॉलीवुड में कई फिल्में भी महादेव के ऊपर बनाई गई हैं तो वहीं कुछ टीवी और बॉलीवुड के एक्टरों ने महादेव का किरदार भी निभाया हैं। तो चलिए इस सावन उनके बारे में जानते हैं।  

‘कन्नप्पा’

अक्षय कुमार साउथ फिल्म कन्नप्पा में भगवान शिव की भूमिका में नजर आए। फिल्म कन्नप्पा में अक्षय कुमार का लुक काफी खास है वो नीलकंठ धारी देवो के देव महादेव के रूप में नजर आए। एक हाथ में त्रिशूल और एक हाथ में डमरू और माथे पर भस्म लगाए नजर आए। 

‘कन्नप्पा’ से पहले अक्षय ‘ओएमजी 2’ में निभा चुके है महादेव का किरदार

अमित राय द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘ओएमजी 2’ एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह ‘ओएमजी’ फिल्म का दूसरा भाग है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। भारत में यौन शिक्षा के विषय पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान ‘शिव’ के रूप में नजर आए। 

मोहित रैना (देवो के देव महादेव)

टीवी शो ‘देवो के देव महादेव’ से मोहित रैना ने महादेव की भूमिका निभाई है। जो 2011 में शुरू हुआ टीवी शो ‘देवो के देव महादेव’ में भगवान शिव की भूमिका से रोहित को काफी प्रसिद्धि हासिल हुई। इस सीरियल में सति के किरदार में मौनी रॉय, कृष्ण की भूमिका में सौरभ राज जैन और माता पार्वती की भूमिका में सोनारिका भदौरिया ने दर्शकों का दिल जीता।

तरुण खन्ना ने कई टीवी सीरियल्स में निभाया शिव का किरदार

कई टीवी शोज में तरुण खन्ना ने एक नहीं बल्कि महादेव का रोल निभाया है। ‘संतोषी माता’ में उन्होंने भगवान शिव का जो हर किसी को पसंद भी आया। सोनी टीवी के सीरियल ‘श्रीमद रामायण’ में भी भगवान शंकर का किरदार निभाया। इसके अलावा तरुण ने कर्मफल दाता शनि, परमावतार श्रीकृष्ण, राधा कृष्ण, राम सिया के लव कुश, जय कन्हैया लाल की जैसे कई सीरियल में भी शिव भगवान का किरदार निभाया है।

समर जय सिंह ने ऊं नम: शिवाय में निभाई शिव की भूमिका

टीवी सीरियल ‘ओम नमः शिवाय’ में भगवान शिव की भूमिका निभा समर जय सिंहा ने भी दर्शकों का दिल जीता।1997 का यह सीरियल पहला ऐसा टीवी शो था, जो भगवान शिव जी के किरदार की वजह से काफी मशहूर हुआ था। समर टीवी के पहले प्रसिद्ध शिव बने थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salim Khan Health Update: सलीम खान आईसीयू में भर्ती! हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...