नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इसी साल अप्रैल के महीने में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो लोगों ने जमकर गोलीबारी की थी। इस घटना के बाद से ही सलमान खान के साथ-साथ हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, बाद में मुंबई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने यह भी पता लगाया कि यह आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं। मुंबई पुलिस की चार्जशीट में हैरान कर देने वाले कई खुलासे से हुए हैं।
सलमान खान को मारने के लिए 20 लाख की सुपारी
मुंबई पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने के लिए 20 लाख की सुपारी दी है। यह खुलासा तब हुआ है जब लॉरेंस बिश्नोई और भाई अनमोल बिश्नोई के साथ-साथ बिश्नोई गैंग के मेंबर रोहित गोदेरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। बता दें कि, जैसे ही चार्जशीट पेश की गई वैसे ही अनमोल और रोहित दोनों ही मुंबई से फरार हो गए। इसके बाद 27 जुलाई को दोनों के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी किया गया।
शूटर्स ने दी थी ये धमकियां
चार्जशीट में यह साफ तौर पर मेंशन किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने शूटर्स से यह कहा है कि काम अच्छे से होना चाहिए क्योंकि वह इससे इतिहास लिखेंगे। यह चार्जशीट 1735 पन्नों की है जिसमें यह भी कहा गया है कि इस काम को करने से ना डरें क्योंकि इसे करने से समाज में बदलाव आएगा। बता दें कि, अनमोल बिश्नोई ने यह निर्देश वॉइस मैसेज के जरिए शूटर्स को दिया है।
सलमान खान को डराने की साजिश
अनमोल विश्नोई ने ऑडियो क्लिप में यह भी कहा है की गोलियों को इस तरह से चलाना है कि सलमान खान डर जाए। इसके अलावा शूटर को यह भी कहा गया कि वह गोलियां चलाते समय हेलमेट पहने और सिगरेट पीते रहें, ताकि वह निडर दिखें। इतना ही नहीं दो आरोपियों ने यह भी कबूल किया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव




