नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मशहूर यूट्यूबर्स रणवीर अल्लाहबादिया उर्फ ‘बीयरबाइसेप्स’ इन दिनों अपने पॉडकास्ट की वजह से नहीं, बल्कि अपनी एक डाई हार्ड फैन की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फैन ने सोशल मीडिया पर खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार किया है। उनके प्यार के इजहार अंदाजा भी निराला है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में पेशे से वेटरनरी डॉक्टर और कंटेंट क्रिएटर रोहिणी आरजू ने रणवीर अल्लाहबादिया से अपने प्यार का इजहार किया है। उन्होंने अपने प्यार को निराले तरीके से व्यक्त किया है, यही वजह है कि उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।
तस्वीर बगल में रखकर सोते हुए दिखीं
रोहिणी ने @rohiniiarju इंस्टाग्राम हैंडल पर रणवीर के लिए अपने प्यार का खुलकर इजहार करते हुए कई वीडियो पोस्ट किए। एक वीडियो में जहां वे लाल साड़ी में दुल्हन की तरह सज संवरकर रणवीर की फोटो के सामने दिख रही हैं तो वहीं अन्य तस्वीरों में रोहिणी को रणवीर की तस्वीर के बगल में सोते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक दूसरे वीडियो में रणवीर की एक तस्वीर के साथ नाश्ता करती हुई और फोटो को अपने दिल से लगाए टहलती हुई नजर आ रही हैं।
आप लोग मेरा मजाक उड़ाएंगे, मुझे सनकी समझेंगे
रोहिणी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कुछ लोग मेरा मजाक उड़ाएंगे, मुझे सनकी समझेंगे। लेकिन मैं तुम्हें बेइंतिहा प्यार करती हूं। तुम मुझसे शादी करोगे या नहीं, ये तो मैं नहीं जानती, लेकिन एक बात साफ है कि मैं तुमसे दिलो जान से प्रेम करती हूं। इस पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि स्वामी…मैंने जन्मों-जन्मों तक तुम्हारा इंतजार किया है।
रणवीर के नाम का टैटू गुदवाया
रोहिणी ने अपने सीने पर रणवीर के नाम का टैटू भी गुदवाया है। उनकी इस हरकत को सोशल मीडिया यूजर्स पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, दीदी का अटेंशन लेने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको मदद की जरूरत है बहन। तो तीसरे यूजर ने कहा कि अटेंशन लेने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं।





