back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस फैन ने Ranveer Allahbadia के प्‍यार में की हद पार, वायरल वीडियो को देखं लोगों के उड़े होश

वायरल हो रहे वीडियो में पेशे से वेटरनरी डॉक्टर और कंटेंट क्रिएटर रोहिणी आरजू ने रणवीर अल्लाहबादिया से अपने प्‍यार का इजहार किया है। उन्‍होंने अपने प्यार को निराले तरीके से व्यक्त किया है, यही वजह है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। मशहूर यूट्यूबर्स रणवीर अल्लाहबादिया उर्फ ‘बीयरबाइसेप्स’ इन दिनों अपने पॉडकास्ट की वजह से नहीं, बल्कि अपनी एक डाई हार्ड फैन की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फैन ने सोशल मीडिया पर खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार किया है। उनके प्‍यार के इजहार अंदाजा भी निराला है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।  वायरल हो रहे वीडियो में पेशे से वेटरनरी डॉक्टर और कंटेंट क्रिएटर रोहिणी आरजू ने रणवीर अल्लाहबादिया से अपने प्‍यार का इजहार किया है। उन्‍होंने अपने प्यार को निराले तरीके से व्यक्त किया है, यही वजह है कि उन्‍हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। 

तस्‍वीर बगल में रखकर सोते हुए दिखीं 



रोहिणी ने @rohiniiarju इंस्टाग्राम हैंडल पर रणवीर के लिए अपने प्‍यार का खुलकर इजहार करते हुए कई वीडियो पोस्ट किए। एक वीडियो में जहां वे लाल साड़ी में दुल्‍हन की तरह सज संवरकर रणवीर की फोटो के सामने दिख रही हैं तो वहीं अन्‍य तस्‍वीरों में रोहिणी को रणवीर की तस्वीर के बगल में सोते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक दूसरे वीडियो में रणवीर की एक तस्वीर के साथ नाश्ता करती हुई और फोटो को अपने दिल से लगाए टहलती हुई नजर आ रही हैं। 

आप लोग मेरा मजाक उड़ाएंगे, मुझे सनकी समझेंगे

रोहिणी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कुछ लोग मेरा मजाक उड़ाएंगे, मुझे सनकी समझेंगे। लेकिन मैं तुम्हें बेइंतिहा प्यार करती हूं। तुम मुझसे शादी करोगे या नहीं, ये तो मैं नहीं जानती, लेकिन एक बात साफ है कि मैं तुमसे दिलो जान से प्रेम करती हूं। इस पोस्ट में उन्‍होंने आगे लिखा कि स्वामी…मैंने जन्मों-जन्मों तक तुम्हारा इंतजार किया है। 

रणवीर के नाम का टैटू गुदवाया 



रोहिणी ने अपने सीने पर रणवीर के नाम का टैटू भी गुदवाया है। उनकी इस हरकत को सोशल मीडिया यूजर्स पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, दीदी का अटेंशन लेने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको मदद की जरूरत है बहन। तो तीसरे यूजर ने कहा कि अटेंशन लेने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19: फराह खान का खुलासा! गौरव खन्ना को लेकर कर बोलीं बड़ी बात -सब उससे परेशान…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान रियलिटी शो बिग बॉस की एक बड़ी प्रशंसक हैं और अक्सर 'वीकेंड का वार' एपिसोड की...
spot_img

Latest Stories

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...