नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अनुराग डोभाल अपने अंदाज से जाने जाते हैं। हालांकि वो बिग बॉस 17 में भी नजर आए थे। वहीं अब उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ऋतिका चौहान से सगाई कर ली है।अब उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी है। उन्होंने सगाई से जुड़ा खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया। वहीं उनके फैंस इस वीडियो को देखने के बाद थोड़ा हैरान हैं लेकिन उन्हें काफी ज्यादा बधाई भी दे रहे हैं।
कई सालों से कर रहे थे डेट
अनुराग डोभाल यानी UK07 राइडर लगतार कोई न कोई कंटेस्टेंट के जरिए सुर्खियों में रहते है। वहीं अब उन्होंने अचानक सगाई करके फैंस को सरप्राइज कर दिया। अनुराग और ऋतिका दोनों ने सोशल मीडिया पर सगाई का अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है- हमेशा साथ रहेंगे। वीडियो में अनुराग और ऋतिका एक-दूजे को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
इस प्रकर किया ऋतिका चौहान को प्रोपोज
अनुराग डोभाल ने ऋतिका को पहाड़ की वादियों में ही शादी के लिए प्रपोज किया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने कई इंटरव्यू में भी शादी की बात की थी।वहीं एक इंटरव्यू के बात चीत के दौरान उन्होंने मुनव्वर फारुकी पर तंज कस्ते हुए कहा कि, मैं मुनव्वर नहीं हूं जो घर के बाहर आकर कुछ और कह दूं और घर के अंदर कुछ और।
सगाई की वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। वीडियो की बात करने तो वीडियो में उनके पीछे पहाड़ की वादियां दिख रही हैं। इस मौके पर उनके कुछ करीबी दोस्त और परिवार वाले भी मौजूद थे। वहीं अपनी सगाई के दौरान अनुराग ने ब्लैक व्हाइट कढ़ाईदार कुरता पहन हुआ है। इसके साथ ही ऋतिका चौहान व्हाइट रंग के डिजाइनर लहंगे में नजर आ रही हैं।




